फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army creates history, first successful climb of Kangto, the highest peak of Arunachal Pradesh

Indian Army: भारतीय सेना ने रचा इतिहास, अरुणाचल की सर्वोच्च चोटी कांगतो पर पहली सफल चढ़ाई

Fri, 05 Dec 2025 08:04 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 05 Dec 2025 08:04 PM IST
सार

भारतीय सेना एक नई उपलब्धि हासिल की है। ईस्टर्न कमांड की एक पर्वतारोही टीम ने अरुणाचल प्रदेश की सर्वोच्च और अब तक अजेय रही कांगतो चोटी  फीट) पर पहली बार सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया है।

विज्ञापन
Indian Army creates history, first successful climb of Kangto, the highest peak of Arunachal Pradesh
Indian Army - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना ने पर्वतारोहण के इतिहास में एक नई उपलब्धि हासिल की है। ईस्टर्न कमांड की एक पर्वतारोही टीम ने अरुणाचल प्रदेश की सर्वोच्च और अब तक अजेय रही कांगतो चोटी (7,042 मीटर / 23,103 फीट) पर पहली बार सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया है। टीम ने यह कठिन अभियान दक्षिणी मार्ग से पूरा किया, जिसे बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

विज्ञापन


18 सदस्यीय टीम ने पूरा किया यह सफर
कांगतो पर्वत को अब तक कामेंग हिमालय का ‘अनक्लाइंब्ड गार्जियन’ कहा जाता था। पूर्वी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने पर्वतारोहण दल को औपचारिक रूप से ‘फ्लैग-इन’ किया और टीम के साहस, पेशेवराना क्षमता और धैर्य की सराहना की। भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि तीन नवंबर को गजराज कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग द्वारा एक अग्रिम बेस से ‘फ्लैग-ऑफ’ की गई 18 सदस्यीय टीम ने दुर्गम हिमालयी इलाके को पार करते हुए यह इतिहास रचा। बर्फीली हवाओं,  माइनस तापमान, खतरनाक बर्फीली पहाड़ियों, गहरी घाटियों और लगभग सीधी बर्फीली पहाड़ियों का सामना करते हुए टीम ने भारतीय सेना की पहचान जज्बा, अनुशासन, टीमवर्क और अटूट मनोबल का परिचय दिया।

विज्ञापन

यह ऐतिहासिक चढ़ाई पूर्वी हिमालय की भव्यता को समर्पित है और यह दर्शाती है कि भारतीय सेना मानवीय सहनशक्ति और संचालन क्षमता की सीमाओं को निरंतर आगे बढ़ाती रहती है। भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित किया असंभव जैसा कुछ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed