फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief Gen Manoj Pande Visits Areas Near LAC and Meets Soldiers in Arunachal Pradesh News in Hindi

Arunachal Pradesh: चीन से सटी सीमा पर तैनात जवानों से मिलने पहुंचे सेना प्रमुख, संवेदनशील इलाकों का दौरा किया

Mon, 23 Jan 2023 09:40 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 23 Jan 2023 09:40 AM IST
सार

बताया गया है कि जनरल पांडे ने पूर्वी अरुणाचल में एलएसी के करीब तैनात सैन्य टुकड़ियों की तैयारियां देखीं। उन्हें सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली।

विज्ञापन
Army Chief Gen Manoj Pande Visits Areas Near LAC and Meets Soldiers in Arunachal Pradesh News in Hindi
अरुणाचल प्रदेश पहुंचे जनरल मनोज पांडे - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सोमवार सुबह अरुणाचल प्रदेश पहुंच गए। यहां उन्होंने चीन से सटे सीमाई इलाकों का दौरा किया और जवानों से मुलाकात की। जनरल पांडे ने एलएसी के करीब संवेदनशील क्षेत्रों का भी जायजा लिया। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के करीब डेढ़ महीने बाद जनरल पांडे ने यह महत्वपूर्ण दौरा किया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि जनरल पांडे ने पूर्वी अरुणाचल में एलएसी के करीब तैनात सैन्य टुकड़ियों की तैयारियां देखीं। उन्हें सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। थलसेना प्रमुख ने जवानों को चौकसी बढ़ाने और मजबूती से निगरानी करने का मंत्र भी दिया। 
विज्ञापन

दो दिन पहले पूर्वी कमान के मुख्यालय पहुंचे थे जनरल पांडे
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को जनरल पांडे ने पूर्वी कमान के कोलकाता स्थित मुख्यालय का दौरा किया था। यहां उन्होंने अफसरों से अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत की सैन्य तैयारियों की समीक्षा की थी। अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी कमान के कोलकाता मुख्यालय के वरिष्ठ कमांडरों ने सेना प्रमुख को सैनिकों की तैनाती सहित विभिन्न परिचालन मामलों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी कमान अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम सेक्टर में एलएसी की निगरानी करती है। सेना ने कहा कि जनरल पांडे ने पेशेवर तरीके का पालन करने और कर्तव्य के प्रति समर्पण के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए सैन्य अधिकारियों और सैनिकों की सराहना की। सेना ने एक ट्वीट में कहा कि जनरल मनोज पांडे ने पूर्वी कमान मुख्यालय कोलकाता का दौरा किया और उन्हें परिचालन संबंधी तैयारियों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। सेना प्रमुख ने सैन्य अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत की और
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed