फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian American doctors protest outside the capital for green card

अमेरिका : ग्रीन कार्ड के लिए भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों ने किया कैपिटल के बाहर प्रदर्शन

Wed, 14 Apr 2021 03:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Apr 2021 03:52 AM IST
सार

  • किसी भी देश को अधिकतम सात प्रतिशत कोटा का नियम खत्म की सांसदों से की मांग।

विज्ञापन
Indian American doctors protest outside the capital for green card
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय-अमेरिकी चिकित्सकों ने ग्रीन कार्ड के लिए सोमवार को अमेरिका की कैपिटल इमारत के समक्ष प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि अमेरिका मेें वैध स्थायी निवास के लिए देशों के अंतर्गत बंटा कोटा खत्म किया जाए। इसके लिए अमेरिकी सांसद कानून पास करें।

विज्ञापन


ग्रीन कार्ड ऐसा दस्तावेज है, जिससे अमेरिका में रहने वाले अनिवासियों को यहां स्थायी रूप से रहने की अनुमति मिलती है। डेढ़ सौ साल पुराने नियमों के तहत किसी भी देश के नागरिकों को सात प्रतिशत से अधिक ग्रीन कार्ड नहीं दिए जाते।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे भारतीय-अमेरिकी चिकित्सकों का कहना था कि देशों के अनुपात में इसे बांटने की वजह से 150 से अधिक ग्रीन कार्ड का बैकलॉग पैदा हो गया है। भारत में करोड़ों लोग रहते हैं, लेकिन उन्हें आइसलैंड जैसे देश के बराबर ग्रीन कार्ड मिलते हैं, जो आबादी में कहीं छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर एच1-बी वर्क वीजा पर ऐसी कोई सीमा नहीं है, इसे पाने वाले 50 प्रतिशत लोग भारतीय होते हैं। इन दोनों में असमानता होने की वजह से भारतीयों को स्थायी नागरिकता पाने में नुकसान हो रहा है।


प्रदर्शनकारियों में शामिल डॉ. नमिता धीमान ने कहा कि भारतीय इसकी वजह से चिंता और मानसिक तनाव में जी रहे हैं। शांतनु सामंत के अनुसार उन्हें अपने परिवार की चिंता होती है, ग्रीन कार्ड नहीं मिलने से वे अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित रहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed