फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian airforce evacuates 12 paramilitary personnel sikkim

Sikkim: सड़क हादसे में घायल 12 जवानों को निकालने के लिए IAF ने चलाया अभियान, सभी की हालत खतरे से बाहर

Fri, 20 Dec 2024 07:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Dec 2024 07:48 PM IST
सार

Sikkim: भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को सिक्किम के जुलुक इलाके में एक त्वरित बचाव अभियान चलाया। वायु सेना ने वाहन दुर्घटना में घायल अर्धसैनिक बल के 12 जवानों को बचाया।

विज्ञापन
Indian airforce evacuates 12 paramilitary personnel sikkim
एसएसबी के जवानों को एयरलिफ्ट करते वायुसेना के जवान - फोटो : X/@IAF_MCC

विस्तार

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने शुक्रवार को सिक्किम के जुलुक इलाके में एक त्वरित बचाव अभियान चलाया। वायु सेना ने सड़क हादसे में घायल अर्धसैनिक बल के 12 जवानों को बचाया। इन जवानों को सैकड़ों फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित एक छोटे से हेलीपैड से सेना के अस्पताल ले जाया गया। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

Indian airforce evacuates 12 paramilitary personnel sikkim
घायल जवानों को एयरलिफ्ट करते वायु सेना के जवान - फोटो : X/@IAF_MCC


सुबह सवा 11 बजे मिली दुर्घटना की जानकारी
भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने कोलकाता में बताया कि दुर्घटना की जानकारी सुबह करीब 11:15 बजे मिली। जानकारी मिलते ही एक घंटे के भीतर बागडोगरा एयरबेस से दो चीता हेलीकॉप्टर और एक एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर को तुरंत तैनात किया। खराब मौसम की स्थिति और ज़ुलुक हेलिपैड की लगभग 9000 फीट की ऊंचाई के बावजूद, हेलीकॉप्टरों ने सफलतापूर्वक घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian airforce evacuates 12 paramilitary personnel sikkim
घायल जवानों को एयरलिफ्ट करते वायु सेना के जवान - फोटो : X@@IAF_MCC



पहले 12 कर्मी घायल होने की मिली थी सूचना
इससे पहले, 20 दिसंबर की शाम एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, वायु सेना की पूर्वी कमान ने जवानों को बाहर निकालने और उन्हें बागडोगरा के पास बेंगडुबी में एक सैन्य अस्पताल में ले जाने के लिए जुलुक हेलीपैड पर अपने चीता चॉपर और गंगटोक में एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैनात किए। बाहर निकाले गए सभी 12 कर्मी अब खतरे से बहार हैं। अधिकारियों ने बताया कि जुलुक में हेलीपैड आकार में बहुत छोटा है और करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed