{"_id":"5eb90ceb5f67a519c03fb974","slug":"indian-air-force-urged-to-allow-darbhanga-airport-to-resume-work-says-minister-hardeep-singh-puri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरभंगा हवाईअड्डे का काम फिर से शुरू करने के लिए वायुसेना से मांगी अनुमति: हरदीप सिंह पुरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दरभंगा हवाईअड्डे का काम फिर से शुरू करने के लिए वायुसेना से मांगी अनुमति: हरदीप सिंह पुरी
Mon, 11 May 2020 02:00 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 11 May 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी
- फोटो : ANI
केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना से दरभंगा हवाई अड्डे का काम दोबारा शुरू करने की अनुमति देने का आग्रह किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सेामवार को इसकी जानकारी दी। दरभंगा हवाई अड्डे का निर्माण एक सिविल एन्क्लेव के रूप में किया जा रहा है, जो नागरिक उड्डयन कार्यों के लिए आवंटित भारतीय वायुसेना के एयर बेस का हिस्सा है।
विज्ञापन
नागरिक विमानन मंत्री ने ट्वीट किया, 'भारतीय वायुसेना से हवाई अड्डे के काम को शुरू करने का आग्रह किया गया है। एक बार हम काम शुरू करेंगे तो अक्तूबर 2020 तक तमाम काम पूरा हो जाना चाहिए।' पुरी ने कहा, 'दरभंगा हवाई अड्डे पर काम लॉकडाउन के कारण अस्थायी रूप से रोकने के पहले तेजी से चल रहा था।'
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है, इस संक्रमण से देश भर में 67 हजार 152 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इससे 2206 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पुरी ने कहा, 'भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण अंतरिम सिविल एन्क्लेव का निर्माण कर रहा है। इसके लिए भारतीय वायुसेना से जमीन पट्टे पर ली गई है। इसमें एक टर्मिनल का निर्माण कराया जा रहा है जहां 150 यात्रियों की क्षमता होगी, जिसका 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है।