{"_id":"5d9460a78ebc3e017768b793","slug":"indian-air-force-mi17-helicopter-does-emergency-landing-in-mysuru-because-of-technical-glitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खामी के कारण मांड्या में वायुसेना के एमआई17 हेलिकॉप्टर की हुई आपात लैंडिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तकनीकी खामी के कारण मांड्या में वायुसेना के एमआई17 हेलिकॉप्टर की हुई आपात लैंडिंग
Wed, 02 Oct 2019 02:16 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
भारतीय वायुसेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर ने मैसूरू के लिए उड़ान भरी मगर इसकी तकनीकी खामी के कारण कर्नाटका के मांड्या में आपात लैंडिंग करवाई गई। यह लैंडिंग बुधवार को दोपहर के साढ़े 12 बजे हुई। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने मैसूरू दसारा पहुंचना था।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा, 'एमआई17 के क्रू ने हेलिकॉप्टर में एक तकनीकी खामी को देखा। मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार उन्होंने एहतियातन विमान की आपात लैंडिंग की। जल्द रेक्टिफिकेशन (सुधार) पार्टी आएगी और इस खामी को दूर कर देगी।' मांड्या पुलिस के अनुसार घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मांड्या पुलिस ने कहा, 'आपात लैंडिंग दोपहर साढ़े 12 बजे मांड्या जिले के श्रीरंगापटना तालुका में हुई।'