फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india will send some some limited doses to friendly countries as goodwill gestures corona vaacine

कोरोना वैक्सीन पर भारत का बड़ा फैसला, इन मित्र देशों को भेजेगा सीमित डोज

Tue, 19 Jan 2021 08:33 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 19 Jan 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
india will send some some limited doses to friendly countries as goodwill gestures corona vaacine
भारत में टीकाकरण - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने सोमवार को यह फैसला लिया है कि वो अपने मित्र देशों को सद्भावना संकेत के तौर पर सीमित संख्या में कोरोना वैक्सीन की डोज भेजेगा। भारत ऐसा इसलिए करेगा ताकि उन देशों की कुछ निकटतम जरूरतें पूरी हो जाएं। जिन मित्र देशों को कोरोना वैक्सीन की सीमित डोज भेजी जाएंगी वो हैं- मंगोलिया, ओमान, म्यांमार, फिलीपींस, बहराइन, मालद्वीप, मॉरीशियस।

विज्ञापन


इन देशों को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन भेजी जाएगी, जबकि भूटान, सेशेल्स, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल को सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन दी जाएगी। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ये दोनों वैक्सीन सरकारी आधार पर सप्लाई की जाएंगी लेकिन इनकी वसूली और रखरखाव विदेश मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


यह फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय और फार्मास्युटिकल विभाग की ओर से बुलाई गई एक बैठक में अधिकारियों द्वारा लिया गया था। बता दें कि देश में कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है और पहले दिन यानी 16 जनवरी को दो लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा और उसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को यह टीका लगाया जाएगा। देश में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की डोज दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed