फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to become worlds third largest energy consumer by 2030 IEA

वर्ष 2030 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता बन जाएगा भारत: आईईए  

Tue, 09 Feb 2021 04:30 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 09 Feb 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
India to become worlds third largest energy consumer by 2030 IEA
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता बनने वाला है - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने मंगलवार को भारतीय बाजार को लेकर बड़ी बात कही है। आईईए ने कहा है कि भारत 2030 तक यूरोपीय संघ को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता बन जाएगा। आईईए ने यह भी कहा है कि अगले दो दशक तक ऊर्जा की मांग में होने वाली बढ़त में भारत की सबसे बड़ी हिस्सेदारी होगी।

विज्ञापन


आईएए ने भारत ऊर्जा परिदृश्य 2021 में कहा कि 2040 तक प्राथमिक ऊर्जा खपत बढ़कर लगभग 112.3 करोड़ टन तेल के बराबर हो जाएगी, जो मौजूदा स्तर के मुकाबले दोगुना है। इस समय तक जीडीपी के 8,600 अरब डॉलर होने का अनुमान है।
विज्ञापन


इस समय चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के बाद भारत चौथा सबसे बड़ा वैश्विक ऊर्जा उपभोक्ता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2040 तक भारत की जीडीपी में होने वाली वृद्धि जापान की अर्थव्यवस्था के बराबर होगी और भारत इस लिहाज से साल 2030 तक यूरोपीय संघ को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक 2019 से 2040 तक वैश्विक ऊर्जा मांग में बढ़ोतरी का लगभग एक चौथाई हिस्सा भारत से आएगा, जो किसी भी दूसरे देश के मुकाबले अधिक है।

भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को जीवाश्म ईंधन के आयात पर अधिक निर्भर बनाना होगा क्योंकि पेट्रोलियम अन्वेषण और उत्पादन और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नीतियों के बावजूद इसका घरेलू तेल और गैस उत्पादन वर्षों से स्थिर है।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि भारत 2030 तक संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बनने के लिए तैयार है।


इस रिपोर्ट को 'फ्यूचर ऑफ कंजम्पशन इन फास्ट-ग्रोथ कंज्यूमर मार्केट- इंडिया' नाम दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2030 तक भारत में उपभोक्ता खर्च 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर छह ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed