फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India targets Pakistan at UN body over counter-terrorism record, says PM Imran khan glorified Osama bin laden martyr

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा, इमरान के ओसामा को शहीद कहने पर घेरा

Wed, 08 Jul 2020 01:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 08 Jul 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
India targets Pakistan at UN body over counter-terrorism record, says PM Imran khan glorified Osama bin laden martyr
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस संकट के बीच आतंकवाद को संरक्षण देने और आतंकियों के लिए पनाहगाह बनने के लिए भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को दुनिया के आगे बेनकाब किया है। संयुक्त राष्ट्र की एक वर्चुअल बैठक में भारत ने पड़ोसी मुल्क को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा और जमकर खरी-खोटी सुनाई। 

विज्ञापन


भारत ने कहा कि, दुनिया जानती है कि आतंकवादियों के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित पनाहगाह कौन सा मुल्क है। पाकिस्तान को आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है, ताकि वह ये जान सके कि इसे आतंकवाद का अंतरराष्ट्रीय उपकेंद्र और आतंकवादियों का सबसे सुरक्षित पनाहगाह क्यों कहा जाता है। 
विज्ञापन



कोरोना संकट में भी आतंक प्रायोजित कर रहा पाकिस्तान
मंगलवार को आयोजित हुई संयुक्त राष्ट्र की 'वर्चुअल काउंटर टेररिज्म वीक' में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव महावीर सिंघवी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघवी ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा, वर्तमान समय में दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है, दुनियाभर के देश इस वायरस से निपटने के लिए साथ आ रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान ने सीमा पर आतंकवाद को प्रायोजित करना जारी रखा है। यह बेहद दुख की बात है। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मंदिर निर्माण पर लगी रोक, एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इमरान सरकार को लगाई फटकार

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संकट की इस घड़ी में भी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। इस्लामाबाद की तरफ से लगातार नई दिल्ली पर बेबुनियादी और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए जाते हैं। साथ ही इस्लामाबाद हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है, जो एक जिम्मेदार देश द्वारा कभी नहीं किया जाता है। 

पाक पीएम ने ओसामा को शहीद क्यों कहा? 
भारत ने यह बयान ‘वैश्विक आतंकवाद की चुनौती: कोरोना काल में हिंसात्मक अतिवाद, हेट स्पीच के बढ़ते जोखिम के आकलन’ विषय के दौरान दिया। भारत ने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से कहा कि वो पाकिस्तान को अपने यहां संचालित होने वाली आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने को कहें। 

यह भी पढ़ें: हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं नारे के साथ हैक हुई पीओके के जनसंपर्क महानिदेशक की वेबसाइट


भारत ने इस बैठक में काबुल में भारतीय मिशन पर हुए आंतकी हमले, 2008 के मुंबई हमले, 2016 के पठानकोट हमले, उरी और पुलवामा हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर उसे घेरा। साथ ही अलकायदा के मुखिया रहे और अमेरिका पर हुए 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा शहीद करार देने पर भी पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई। 

मानवाधिकारों के उल्लंघन पर भी घिरा पाकिस्तान
भारतीय अधिकारी ने बलूचिस्तान, खैबर-पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन और धार्मिक और सांस्कृतिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव की भी आलोचना की।

बता दें कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकार चुके हैं कि उनके देश में 40,000 आतंकी मौजूद हैं। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की विश्लेषणात्मक सहायता और प्रतिबंधों की निगरानी टीम की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि लश्कर और जैश से जुड़े लगभग 6,500 पाकिस्तानी आतंकवादी अफगानिस्तान में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed