{"_id":"5e224fcf8ebc3e4b381de475","slug":"india-summoned-pak-official-to-kidnap-hindu-girls-in-sindh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंध में हिंदू बच्चियों के अपहरण को लेकर भारत ने पाक अधिकारी को किया तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिंध में हिंदू बच्चियों के अपहरण को लेकर भारत ने पाक अधिकारी को किया तलब
Sat, 18 Jan 2020 05:53 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 18 Jan 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने शुक्रवार को हिंदू बच्चियों के अपहरण को लेकर पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया और उनके देश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की लड़कियों के अपहरण के हालिया मामलों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की दो नाबालिग लड़कियां - शांति मेघवाड़ और सरमी मेघवाड़ को 14 जनवरी को सिंध प्रांत के एक गांव से अगवा कर लिया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की नाबालिग लड़कियों को लेकर ऐसी चौंकाने वाली एवं निंदनीय घटना पर भारतीय नागरिक समाज संस्थाओं के विभिन्न धड़ों द्वारा जाहिर चिंताओं से पाकिस्तान को अवगत करा दिया गया है। घटना की कड़ी निंदा की गई है और भारत ने इन लड़कियों को उनके परिवारों तक तत्काल एवं सकुशल लौटाने को कहा है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक ये लड़कियां सिंध के उमर गांव की रहने वाली हैं। एक अन्य घटना में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की एक और नाबालिग लड़की, महक को 15 जनवरी को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले से अगवा कर लिया गया था।