फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's defence sector transformed from import-driven to global exporter under Modi govt: Rajnath

Defence Sector: राजनाथ सिंह बोले- मोदी सरकार में बदली रक्षा क्षेत्र की तस्वीर, भारत बना वैश्विक रक्षा निर्यातक

Tue, 10 Jun 2025 03:22 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 03:22 PM IST
सार

India's Defence Sector Transformed: राजनाथ सिंह ने कहा, 'आज भारत 100 से ज्यादा देशों को रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहा है। हमारे रक्षा कॉरिडोर में भारी निवेश हो रहा है और सेना का आधुनिकीकरण तेजी से हो रहा है।'

विज्ञापन
India's defence sector transformed from import-driven to global exporter under Modi govt: Rajnath
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसी और दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत का रक्षा क्षेत्र एक बड़ी परिवर्तन से गुजरा है। अब भारत एक आयात-आधारित देश से बदलकर एक विश्वसनीय वैश्विक निर्यातक बन गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह 11 साल भारत की ताकत, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में उठाए गए मजबूत कदमों का प्रतीक हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Jaishankar: 'अब हम आतंकवाद के साथ और नहीं जीएंगे, हमला तो फिर जवाब देंगे', जयशंकर की पाकिस्तान को चेतावनी
विज्ञापन


2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये हुआ रक्षा निर्यात
राजनाथ सिंह ने बताया कि 2014-15 में जहां रक्षा निर्यात सिर्फ 1,940 करोड़ रुपये था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसे अभियानों की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान भारत ने अपने पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत, मल्टी-रोल कॉम्बैट हेलिकॉप्टर एलसीएच प्रचंड, तेजस फाइटर जेट, ब्रह्मोस मिसाइल जैसे महत्वपूर्ण हथियार सिस्टम खुद बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक अन्य पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें ऑपरेशन सिंदूर, विभिन्न सैन्य अभ्यास, पूर्वोत्तर में उग्रवाद में कमी और सशस्त्र बलों में नारी शक्ति को दिखाया गया है।
 

यह भी पढ़ें - Bengal: भूपेंद्र यादव का आरोप- घुसपैठियों को बसा रही TMC, ममता के CM बनने के बाद महिलाओं पर हमले बढ़े

राजनाथ सिंह ने कहा, 'रक्षा शक्ति के 11 वर्ष के दौरान, भारत की रक्षा क्षमताएं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई हैं। हमारे पास अब स्वदेशी हथियार, आधुनिक सेनाएं, सुरक्षित सीमाएं और दुनिया का विश्वास है। यह आत्मनिर्भर भारत की ओर एक गर्वित कदम है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed