फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's 1000 new people will be included in world's billionaires list

भारत के 1000 नए लोग विश्व के अरबपतियों की लिस्ट में होंगे शामिल

Wed, 01 Mar 2017 09:36 PM IST
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 01 Mar 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
India's 1000 new people will be included in world's billionaires list

दुनिया के 2 फीसदी करोड़पति और 5 फीसदी अरबपति भारत में रहते हैं और आने वाले दशक में हर साल 1000 नए सुपररिच लोगों के अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (यूएचएनडब्ल्यू) अरबपति क्लब में शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन


ताजा नाइट फ्रैंक वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार भारत में दुनिया के 2 फीसदी यानी 13.6 मिलियन करोड़पति रहते हैं जबकि अरबपतियों की संख्या पांच फीसदी यानी 2024 है। 2015 और 2016 के दरम्यान देश में यूएचएनडब्ल्यू में 12 फीसदी का इजाफा हुआ है और इस संख्या में अगले दशक में 150 फीसदी से ज्यादा बढ़ोत्तरी की संभावना है।
विज्ञापन


वैश्विक संपत्ति परामर्श द्वारा सिटी वेल्थ इंडेक्स में 89 देशों के 125 से भी ज्यादा शहरों में रहने वाले सुपर रिच लोगों की बढ़ती आबादी को लेकर रिपोर्ट जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दशक में इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर होगा भारत

India's 1000 new people will be included in world's billionaires list

इस रिपोर्ट में भारत में अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स लोगों की तादाद पिछले एक दशक के दौरान 290 फीसदी बढ़ी है। साथ ही 2016 में यूएचएनडब्ल्यूआई की वृद्धि दर में भारत छठवें स्थान पर है लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए भारत अगले दशक में इस फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर जाएगा।

2017 में जारी की गई इस रिपोर्ट में दुनिया के 900 प्राइवेट बैंकर्स और वेल्थ एडवाइजर्स को सर्वे में शामिल कर तैयार किया गया है। भारत में अल्ट्रा रिच आबादी के मामले में मुंबई 1340 यूएचएनडब्ल्यूआई के साथ पहले नंबर पर है जबकि दिल्ली (680), कोलकाता (280) और हैदराबाद (260) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है।

देश के सबसे अमीर शहरों की सूची में शामिल मुंबई इस मामले में टोरंटो, वाशिंगटन डीसी और मॉस्को से भी आगे है जबकि दिल्ली बैंकॉक, सिएट और जकार्ता को पीछे छोड़ते हुए 35वें पायदान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed