देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 624 लोगों ने तोड़ा दम, एक्टिव केस 94 हजार के पास पहुंचा
बीते 24 घंटे में मौतों की संख्या में अचानक से बढ़ोतरी दर्ज हुई है। गुरुवार को कोरोना से जहां 149 लोगों की मौत हुई थी, वहीं, शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक, 624 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले 24 घंटे में 8,503 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मौतों की संख्या अचानक से बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान 624 लोगों की जानें गई हैं। इसके अलावा सात हजार 678 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या भी धीरे-धीरे कम हो रही है। देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 94 हजार 943 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7,678 मरीज ठीक हुए हैं।
4 लाख 74 हजार से ज्यादा लोंगों की मौत
इसी के साथ अब तक देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 41 लाख 05 हजार 066 पर पहुंच गया है। देश में कोरोना के 94 हजार 943 एक्टिव केस बचे हुए हैं। इसके अलावा देश में अब तक कोरोना से 4 लाख 74 हजार 735 लोगों की जान जा चुकी है। टीकाकरण की बात करें तो अब तक 1 अरब 31 करोड़ 18 लाख 87 हजार 257 खुराकें दी गई हैं।
India reports 8,503 new #COVID19 cases, 7,678 recoveries, and 624 deaths in the last 24 hours.
Active cases: 94,943
Total recoveries: 3,41,05,066
Death toll: 4,74,735
Total Vaccination: 1,31,18,87,257 pic.twitter.com/a6nyfYoOsN— ANI (@ANI) December 10, 2021
ओमिक्रॉन के बढ़ रहे मामले
देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी धीरे-धीरे पैर पसारने लगे हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में ओमिक्रॉन के केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि ओमिक्रॉन से अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।