दहशत: 24 घंटे में फिर 4 हजार से ज्यादा मौतें, लेकिन संक्रमण के सिर्फ 84 हजार केस, ये 70 दिन में सबसे कम
देश में कोरोना वायरस के 70 दिन बाद सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि बीते 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा चार हजार के पार चला गया है, जो एक चिंता का विषय बन गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार पहले के मुकाबले काफी धीमी और हल्की हो गई है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार पांचवीं बार एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो पिछले 70 दिनों के बाद कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं।
बीते 24 घंटे में 4002 मरीजों का गई जान
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 84,332 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा एक बार फिर चार हजार के पार चला गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 4002 मरीजों ने अपना दम तोड़ा है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा तीन हजार से नीचे था लेकिन इसमें बढ़ोतरी एक बार फिर स्वास्थ्य महकमे के लिए चिंता का विषय बन गई है। एक दिन में 4002 मरीजों की जान जाने के बाद कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 3,67,081 हो गया है।
India reports 84,332 new #COVID19 cases (lowest after 70 days), 1,21,311 patient discharges, & 4,002 deaths in last 24 hours, as per Health Ministry
Total cases: 2,93,59,155
Total discharges: 2,79,11,384
Death toll: 3,67,081
Active cases: 10,80,690
Vaccination: 24,96,00,304 pic.twitter.com/Bllu88CdlJ — ANI (@ANI) June 12, 2021
इतना ही नहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 70 दिन बाद कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 2,93,59,155 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,21,311 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर वापस लौटे हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों से ज्यादा ठीक हुए मरीजों की संख्या का आंकड़ा आ रहा है, जिस वजह से सक्रिय मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है।
11 लाख से कम हुए सक्रिय मामले
संक्रमण की दैनिक दर 4.39 फीसदी हुई
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 4.39 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 19वें दिन 10 प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी गिरकर 4.94 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, इस महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 30वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक है। संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 2,79,11,384 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.25 फीसदी है।