फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 60471 new corona cases and 2726 deaths in last 24 hrs as per Union Health Ministry

कोरोना: ढाई महीने बाद सबसे कम दैनिक मामले हुए दर्ज, पिछले 24 घंटे में 60471 नए केस मिले, 2726 मौतें

Tue, 15 Jun 2021 11:08 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 15 Jun 2021 11:08 AM IST
सार

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले अब काफी कम आने लगे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 60471 मामले सामने आए और 2729 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। हालांकि देश में मृतकों का आंकड़ा 3,77,031 हो गया है।

विज्ञापन
India reports 60471 new corona cases and 2726 deaths in last 24 hrs as per Union Health Ministry
कोरोना का नया वैरिएंट - फोटो : iStock

विस्तार

देश में 75 दिन के बाद कोरोना के सबसे कम दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 60,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और दो हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस के आगे दम तोड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


बता दें कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 60,471 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,95,70,881 हो गई। देश में 75 दिन बाद संक्रमण के इतने कम नए मामले सामने आए हैं और दैनिक संक्रमण दर भी घटकर 3.45 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मृतकों की संख्या 3.77 लाख
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकडों के अनुसार, देश में 2726 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,77,031 हो गई। उपचाराधीन मामले भी कम होकर 9,13,378 हो गए हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 59,780 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर अब 95.64 प्रतिशत है।
 

संक्रमण दर 3.45 फीसदी 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 38,13,75,984 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,51,358 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 3.45 प्रतिशत है। पिछले आठ दिन से यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 4.39 प्रतिशत हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 39,27,154 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25,90,44,072 हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed