फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 165553 new covid cases and 3460 deaths in last 24 hrs as per Health Ministry

कोरोना: लगातार 46वें दिन दैनिक मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटे में 1.65 लाख नए मामले दर्ज, 3460 मौतें

Sun, 30 May 2021 10:36 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 30 May 2021 10:36 AM IST
सार

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.65 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 3460 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
India reports 165553 new covid cases and 3460 deaths in last 24 hrs as per Health Ministry
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में कोविड-19 के एक दिन में 1,65,553 नए मामले आए जो 46 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,78,94,800 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर गिरकर 8.02 प्रतिशत रह गई जो लगातार पांचवें दिन 10 फीसदी से कम है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 9.36 प्रतिशत है।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,25,972 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 3,460 मरीजों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के लिए 20,63,839 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक कुल 34,31,83,748 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन


उसने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 21,14,508 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 7.58 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 91.25 प्रतिशत है। संक्रमण के रोज आने वाले नए मामले 46 दिनों में सबसे कम है। भारत में 13 अप्रैल को महामारी के 1,61,739 मरीज सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,54,54,320 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार पहुंच गए थे।


वहीं, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गए थे। भारत ने चार मई को दो करोड़ संक्रमितों का गंभीर आंकड़ा पार किया था। बता दें कि कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार 46 दिन से गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 46 दिन में आज कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं। आज देश में लगातार 17वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज़्यादा रिकवरी हुई हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed