फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India records lowest single-day rise in Covid cases in three months

Covid Update: तीन माह में सबसे कम नए कोरोना केस मिले, जानिए देश में महामारी की स्थिति

Tue, 06 Sep 2022 10:39 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 06 Sep 2022 10:39 AM IST
सार

बीते 24 घंटों में सक्रिय केस में और गिरावट आई है। ये अब 52,336 रह गए हैं। बीते 24 घंटों में 23 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। इसमें केरल में पूर्व में हुए एक मौत शामिल हैं, जिसे राज्य ने अब मौत के आंकड़ों में जोड़ा है।

विज्ञापन
India records lowest single-day rise in Covid cases in three months
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में आज 4417 नए कोरोना संक्रमित मिले। ये पिछले तीन माह में एक दिन में मिले संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। देश की दैनिक संक्रमण दर भी तेजी से घटकर 1.20 फीसदी रह गई। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट आंकड़ों में यह बात कही गई है। बीते 24 घंटों में सक्रिय केस में और गिरावट आई है। ये अब 52,336 रह गए हैं। बीते 24 घंटों में 23 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। इसमें केरल में पूर्व में हुए एक मौत शामिल हैं, जिसे राज्य ने अब मौत के आंकड़ों में जोड़ा है। इसके साथ ही कोरोना से कुल मृतक संख्या 5,28,030 हो गई है। इससे पहले देश में 6 जून को 24 घंटे के अंदर 3,714 नए मामले सामने आए थे। उसके बाद मंगलवार को मिले संक्रमित तीन माह के सबसे कम है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल केस की तुलना में सक्रिय केस 0.12 फीसदी हैं। कोरोना की राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 98.69 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 1638 की गिरावट दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 1.20 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.06 फीसदी रही। कोरोना महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,38,86,496 हो गई है, जबकि कोविड मृत्यु दर 1.19 फीसदी दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 नई मौतों में दिल्ली में चार, महाराष्ट्र के तीन और बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हुई दो-दो मरीजों की मौत शामिल है। राष्ट्रव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 213.72 करोड़ कोविड टीकों की खुराक दी जा चुकी है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed