{"_id":"5f572b422d20244f5e7559eb","slug":"india-records-highest-coronavirus-deaths-in-more-than-a-month-72775-people-died-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने बाद पिछले 24 घंटे में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत, अब तक कुल 72775 लोगों ने गंवाई है जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक महीने बाद पिछले 24 घंटे में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत, अब तक कुल 72775 लोगों ने गंवाई है जान
Tue, 08 Sep 2020 12:30 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को देश में एक महीने से अधिक समय बाद कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिली।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 1,133 लोगों की मौत हुई है, जो जुलाई के बाद एक दिन में मृतकों की सबसे अधिक संख्या है। देश में अब तक कोरोना के चलते 72,775 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
वहीं, देश में लगातार दो दिनों तक 90 हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद मंगलवार को थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को 75,809 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 42 लाख 80 हजार से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमेरिका का गंभीर आरोप, कहा- चीन और रूस ने वैक्सीन रिसर्च डाटा चुराने के प्रयास तेज किए
लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार अब तक 33 लाख 23 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,133 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 72,775 हो गई है।
देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 42,80,423 हो गए हैं, जिनमें से 8,83,697 लोगों का उपचार चल रहा है और 33,23,951 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.65 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.70 फीसदी है। वहीं, 20.65 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है।
पिछले 24 घंटे में करीब 11 लाख नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में सात सितंबर तक कुल 5,06,50,128 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से सोमवार को एक दिन में 10,98,621 नमूनों की जांच की गई।