फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India records 50 Percent fall in daily Covid19 cases in just 3 weeks from peak

Corona virus: देश में चरम पर पहुंचने के सिर्फ तीन सप्ताह बाद दैनिक मामलों में 50 फीसदी की गिरावट

Sun, 30 May 2021 06:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 May 2021 06:20 AM IST
सार

  • देश में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई
  • कोरोना की लहर के चरण पर पहुंचने के तीन सप्ताह बाद 50 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है

विज्ञापन
India records 50 Percent fall in daily Covid19 cases in just 3 weeks from peak
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि, जिसने देश में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को भी प्रभावित किया। लेकिन अब संक्रमण के मामलों में समान रूप से भारी गिरावट का देखा जा रहा है। केवल तीन हफ्तों में, दैनिक मामलों में सात दिन के औसत आठ मई को संक्रमण के चरम पर दर्ज की गई संख्या से आधी हो गई है।

विज्ञापन


शनिवार को औसत मामले दो लाख से नीचे गिर गया और 1,95,183 पर रहा, जो आंकड़ों के अनुसार 3,91,263 के शिखर का लगभग 50 फीसदी था। दूसरी लहर में औसत दैनिक मामलों में 50 फीसदी की कमी देश में महामारी की पहली लहर की तुलना में आधे समय में आई है।

विज्ञापन


भारत ने शनिवार को कोविड-19 के ताजा 1,65,918 मामले दर्ज किए, जो एक दिन पहले दर्ज गए 1.74 लाख संक्रमणों से कम है। यह देश में दो लाख से कम दैनिक मामलों का लगातार तीसरा दिन था। पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट जारी है। मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश ने अपने दैनिक मामलों की उच्चतम संख्या क्रमशः 1,007 और 497 दर्ज की। असम में भी 5,613 ताजा मामले दर्ज किए गए, जो 20 मई को दर्ज की गई 6,573 की उच्चतम संख्या के करीब है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु ने फिर से देश में सबसे अधिक मामले (30,016) और वायरस से होने वाली मौतों (486) की सूचना दी। जहां 21 मई को 36,184 के शिखर पर पहुंचने के बाद राज्य में दैनिक मामलों की संख्या कम होने लगी है, वहीं शनिवार को राज्य में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक थी। शुक्रवार को भी, तमिलनाडु में 486 मौतें दर्ज की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed