फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Pakistan diplomatic tensions rise help of India defence attache in Islamabad

भारत-पाक के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ने के आसार, घरेलू सहायकों से जुड़ा है मामला

Sat, 30 Jun 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jun 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
India-Pakistan diplomatic tensions rise help of India defence attache in Islamabad

भारत और पाकिस्तान के बीच के कूटनीतिक तनाव और बढ़ने के आसार हैं। इस नए तनाव की वजह घरेलू सहायकों से जुड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामाबाद में एक भारतीय रक्षा अधिकारी के घर काम करने वाले पाकिस्तानी सहायक को स्थानीय अधिकारियों ने काम करने से रोक दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि यह मामला दोनों देशों के बीच मार्च महीने में 1992 के आचरण संहिता का पालन करने के समझौते के बाद आया है। पाकिस्तान ने आचरण संहिता के तहत अंतरराष्ट्रीय नियमों और स्वीकार्य परंपराओं के अनुसार अधिकारियों से व्यवहार और कूटनीतिक संबंधों को चलाने पर सहमति जताई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -पाकिस्तान चुनाव की मीडिया कवरेज पर काले बादल, मूक दर्शक बन सबकुछ देख रही सेना 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी अधिकारियों ने सहायक को आखिर क्यों भारतीय अधिकारी के घर काम करने से मना कर दिया इस बात की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि इस महीने दोनों देशों में ऐसी घटनाएं हुई हैं जिससे भारत-पाकिस्तान के कूटनीतिक संबंधों में तनाव पैदा हुआ है। 


पाकिस्तान ने भारत पर दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत अपने कर्मचारियों के बच्चों को प्रताड़ित करने के आरोप लगाया था। वहीं, भारत ने भी पाकिस्तान पर इस्लामाबाद में अपने उच्चायोग में कार्यरत कर्मचारियों के शोषण के आरोप लगाए थे। हालांकि दोनों देशों ने अपनी-अपनी तरफ से राजनयिकों को परेशान करने के आरोपों को खारिज किया। भारत ने कहा था कि वह स्थापित राजनयिक चैनलों के जरिए इन आरोपों का जवाब देगा। 

ये भी पढ़ें- पाक को 'ग्रे लिस्ट' में डालने के एफएटीएफ के फैसले का भारत ने किया स्वागत

बताते चलें कि हाल ही में पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया और दूसरे अधिकारियों को पंजाब साहिब गुरुद्वारा में जाने से रोक दिया था। साथ ही  इन अधिकारियों को भारतीय सिख श्रद्धालुओं से मिलने भी नहीं दिया गया। हालांकि इस पर पाकिस्तान की ओर से सफाई देते हुए कहा गया था कि श्रद्धालु भारतीय अधिकारियों को दिखाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed