फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India likely to experience above normal rainfall in September: IMD

IMD: देश में सितंबर महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sat, 31 Aug 2024 05:54 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 31 Aug 2024 05:54 PM IST
सार

अगस्त महीने में मौसम ने देश के कई राज्यों में जमकर तांडव मचाया है। लेकिन आने वाला महीना आरामदायक नहीं होने वाला है, क्योंकि मौसम विभाग ने देश में सितंबर महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
India likely to experience above normal rainfall in September: IMD
सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि देश में सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है, जो 167.9 मिमी की लंबी अवधि के औसत का 109 प्रतिशत है।
विज्ञापन


इन राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान
अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश होने के बाद सितंबर महीने में भी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश के आसपास के इलाकों समेत उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


इन इलाकों में सामान्य से कम बारिश की उम्मीद
आईएमडी प्रमुख ने बताया कि भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, सिवाय उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाके, दक्षिणी प्रायद्वीप के कई इलाके, उत्तरी बिहार और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाके, जहां सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मानसून के कम दबाव का क्षेत्र के अपनी सामान्य स्थिति में रहने की उम्मीद है, इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में कई कम दबाव वाली सिस्टम विकसित होने की संभावना है, जो राजस्थान तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकती हैं। महापात्र ने कहा कि कम दबाव क्षेत्र हिमालय की तलहटी की ओर भी जा सकती है, और सितंबर में इस क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है।


अगस्त महीने में सामान्य से 16% ज्यादा बारिश
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश में अगस्त महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। आईएमडी के अनुसार देश में अगस्त महीने में 16 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में 253.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 2001 के बाद अगस्त में दूसरी सबसे अधिक वर्षा है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि देश में अगस्त में 287.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य 248.1 मिमी बारिश होती है। कुल मिलाकर, भारत में 1 जून को मानसून सीजन की शुरुआत के बाद से सामान्य 701 मिमी के मुकाबले 749 मिमी बारिश हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed