फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is fast growing economy Lok Sabha Speaker discussed with European Parliament delegation

Om Birla: ओम बिरला ने यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल से की चर्चा, बोले- भारत 2047 तक बन जाएगा विकसित राष्ट्र

Wed, 20 Dec 2023 05:31 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 05:31 AM IST
सार

यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए बिरला ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जीवंत लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि संवाद, बहस और चर्चा भारतीय संसदीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं।

विज्ञापन
India is fast growing economy Lok Sabha Speaker discussed with European Parliament delegation
लोक सभा स्पीकर ओम बिरला - फोटो : यूट्यूब @ संसद टीवी

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि भारत मजबूत और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और वह 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। वे यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, भारत और यूरोप 'लोकतंत्र, कानून के शासन और विविधता' के मूल्यों पर आधारित एक वैश्विक नजरिये को साझा करते हैं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के साथ संबंधों के प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मोर्टेन लोककेगार्ड और सुरक्षा व रक्षा पर उपसमिति के अध्यक्ष नथाली लोइसो ने किया।

विज्ञापन


संवाद, बहस और चर्चा भारतीय संसदीय लोकतंत्र की आधाशिला हैं
यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए बिरला ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जीवंत लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि संवाद, बहस और चर्चा भारतीय संसदीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं। भारत की संघीय लोकतांत्रिक संरचना के बारे में बोलते हुए, ओम बिरला ने कहा कि भारत की सांविधानिक प्रणाली के तहत राज्य के तीन अंग नियंत्रण और संतुलन की पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सद्भाव में काम करते हैं।
विज्ञापन


यूरोपीय संसद के सदस्यों ने जी-20 में की भारत के नेतृत्व की सराहना
बैठक के दौरान यूरोपीय संसद के सदस्यों ने जी-20 में भारत के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने आतंकवाद और दुनिया के सामने मौजूद अन्य वैश्विक चुनौतियों के खिलाफ भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। यूरोपीय संसद के सदस्यों ने दो देशों की संसदों के बीच संसदीय सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed