फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, Honduras discuss development challenges in health, energy

भारत-होंडुरस: जयशंकर बोले- द्विपक्षीय सहयोग से ज्यादा की उम्मीद; स्वास्थ्य और उर्जा की चुनौतियों पर की चर्चा

Fri, 04 Aug 2023 10:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 04 Aug 2023 10:58 PM IST
सार

India-Honduras:  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शुक्रवार को अपने हौन्डुरस समकक्ष एनरीक रीना के साथ मुलाकात की और स्वास्थ्य, उर्जा क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा की। 
 

विज्ञापन
India, Honduras discuss development challenges in health, energy
एनरीक रीना, एस जयशंकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

मध्य अमेरिकी देश हौन्डुरस के विदेश मंत्री एनरीक रीना भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष डॉ.एस जयशंकर के साथ मुलाकात की और स्वास्थ्य, उर्जा और डिजिटल डोमेन में विकास की चुनौतियों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


 

जयशंकर ने ट्विटर पर कहा कि वह लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के समुदाय (सीईएलएसी), मध्य अमेरिकी एकीकरण प्रणाली (एसआईसीए) और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के जरिए द्विपक्षीय से ज्यादा सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ट्वीट में कहा, 'आज दोपहर हौन्डुरस के विदेश मंत्री एनरीक रीना से मिलकर खुसी हुई। स्वास्थ्य, उर्जा और डिजिटल डोमेन में हमारी साझा विकास चुनौतियों पर चर्चा की। व्यापार और प्रौद्योगिकी साझेदारी के विस्तार में रुचि का स्वागत किया।' जयशंकर ने कहा, द्विपक्षीय रूप से और सीईएलएसी, एसआईसीए और संयुक्त राष्ट्र के जरिए ज्यादा सहयोग के लिए उत्सुक हूं। 
 

विज्ञापन

सीआईआई के नौवें इंडिया-एलएसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत पहुंचे रीना ने ट्वीट किया, 'स्वास्थ्य, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, निवेश और व्यापार जैसे मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के साथ सुखद बातचीत हुई। हम ब्रिक्स बैंक में शामिल होने, नई दिल्ली में दूतावास खोलने में अपनी रूचि व्यक्त करते हैं। हमने सीईएलएसी और एसआईसीए के बारे में बात की।'
 

सीआईआई इंडिया-एलएसी कॉन्क्लेव के पहले दिन वेनेजुएला की कार्यकारी उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज, क्यूबा के सिएनफ्यूगोस प्रांत के गवर्नर अलेक्जेंड्रे क्विंटेरो, मेक्सिको के नुएवो लियोन, एंटीगुआ और बारबुडा के परिवहन और निवेश मंत्री हेनरी चार्ल्स फर्नांडीज और कई अन्य मंत्रियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। वेनेजुएला के उप वित्त मंत्री जोहान अल्वारेज ने कल कहा कि प्रतिबंधों के बावजूद उनने वर्ष 2022 में 15 फीसदी जीडीपी वृद्धि हासिल करने में सफलतापूर्वक प्रगति की।
 

उन्होंने यह भी कहा कि इस वृद्धि में करीब 70 फीसदी का योगदान गैर-पेट्रोलियम क्षेत्र का है। देश में पेट्रोलियम का सबसे बड़ा भंडार और गैस का 6वां सबसे बड़ा भंडार है, इसलिए पेट्रोकेमिकल्स, कृषि रसायन और दवा उद्योगों में मजबूत उत्पादन शुरू होता है। क्यूबा के सिएनफ्यूगोस प्रांत के गवर्नर अलेक्जेंड्रे क्विंटेरो ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे भारत कई वर्षों से और ऊर्जा, तकनीकी, आईटी और संचार उद्योगों में इन साझेदारी के माध्यम से उनके देश के साथ साझेदारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्यूबा भारत को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है और पर्यटन, जैव प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में अवसरों का पता लगाना चाहता है और आईटी पार्क भी स्थापित करना चाहता है।
 

वेनेजुएला के कार्यकारी उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आज सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed