फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India grants rapid clearance for Pakistan humanitarian aid flight carrying relief material to Sri Lanka

Flight: भारत ने PAK को एयरस्पेस न देने की खबरें की खारिज, श्रीलंका के लिए मानवीय उड़ान को मिली तेज मंजूरी

Tue, 02 Dec 2025 12:49 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:49 AM IST
सार

भारत ने कहा कि चक्रवात प्रभावित श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजने के लिए उसने पाकिस्तान को भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। इस बारे में पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों को भारत सरकार ने फर्जी बताया।

विज्ञापन
India grants rapid clearance for Pakistan humanitarian aid flight carrying relief material to Sri Lanka
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका में आए चक्रवात दित्वाह से तबाही के बाद भारत सहित कई देश मदद के लिए आगे आए हैं। लेकिन श्रीलंका की त्रासदी पर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और पाकिस्तानी मीडिया ने हवाई क्षेत्र को लेकर भारत पर आरोप लगाना करना शुरू कर दिया, हालांकि इसके बाद फौरन भारत ने पाकिस्तान को आइना दिखाते हुए सभी दावों को भ्रामक करार दिया।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया का फर्जी दावा बेनकाब
भारत ने श्रीलंका को मदद भेजने के लिए पाकिस्तान को एयरस्पेस देने से मना करने की वाली पाकिस्तानी मीडिया की खबरों को खारिज किया है। भारत ने बाढ़ प्रभावित श्रीलंका के लिए राहत सामग्री ले जाने वाले पाकिस्तान के मानवीय सहायता विमान को तुरंत मंजूरी दी। इसी के साथ पाकिस्तानी मीडिया में चल रहे उन दावों को खारिज किया, जिसमें बताया गया था कि भारत ने अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से इनकार किया।
विज्ञापन


पाकिस्तान मीडिया का दावा है कि भारत ने श्रीलंका को सहायता भेजने के लिए पाकिस्तान को अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की सुविधा नहीं दी। पाकिस्तान ने सोमवार को दिन में लगभग एक बजे भारतीय हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति मांगते हुए आधिकारिक अनुरोध भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने सिर्फ चार घंटे में दे दी मंजूरी
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने सोमवार दोपहर करीब 1300 बजे (भारतीय समयानुसार) भारत से अपने राहत सामग्री ले जा रहे विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र से उड़ान की अनुमति मांगी थी। चूंकि यह उड़ान चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका के लिए मानवीय मदद लेकर जा रही थी, भारत ने इस अनुरोध पर तुरंत कार्रवाई करते हुए केवल चार घंटे के भीतर अनुमति दे दी। मंजूरी की सूचना पाकिस्तान को शाम 1730 बजे आधिकारिक चैनलों के माध्यम से भेज दी गई। हालांकि इसके बावजूद पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि भारत की तरफ से अनुमति नहीं दी गई, जिससे मदद पहुंचने में देरी हुई।



ये भी पढ़ें: चक्रवात दित्वाह: श्रीलंका में अब तक 334 मौतें, 370 लोग लापता; भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत बढ़ाए मदद के हाथ

चार घंटे की नोटिस अवधि में निपटाया
बताया गया कि इस मामले को सबसे कम चार घंटे की नोटिस अवधि में निपटाया गया। 
इधर, भारत ने साफ किया कि फैसला सिर्फ मानवीय कारणों से लिया गया और इसके पीछे कोई राजनीतिक विचारधारा नहीं थी। मालम हो कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भारत की ओर से यह कदम पूरी तरह से मानवीय आधार पर उठाया गया है। बता दें कि श्रीलंका एक शक्तिशाली चक्रवात के कारण आई भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ के कारण वहां 390 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed