{"_id":"65989f3a43f516a7520074c8","slug":"india-diplomatic-victory-sri-lanka-bans-chinese-spy-ships-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की कूटनीतिक जीत: चीन के जासूसी जहाजों पर श्रीलंका की रोक, अगले एक साल तक चीनी पोत नहीं कर सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत की कूटनीतिक जीत: चीन के जासूसी जहाजों पर श्रीलंका की रोक, अगले एक साल तक चीनी पोत नहीं कर सकेंगे प्रवेश
Sat, 06 Jan 2024 06:00 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 06 Jan 2024 06:00 AM IST
सार
श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निलुका कडुरुगामुवा ने शुक्रवार को बताया कि रोक सभी देशों के लिए है। विशेषज्ञों ने फैसले को भारत की कूटनीतिक जीत बताया है।
विज्ञापन
चीन के जासूसी जहाजों पर रोक
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका ने जासूसी करने वाले चीन के जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब श्रीलंकाई जल क्षेत्र में चीनी पोत एक वर्ष तक प्रवेश नहीं कर पाएंगे। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निलुका कडुरुगामुवा ने शुक्रवार को बताया कि रोक सभी देशों के लिए है। विशेषज्ञों ने फैसले को भारत की कूटनीतिक जीत बताया है।
विज्ञापन
भारत ने जासूसी की आशंका जताते हुए श्रीलंका से चीनी जहाजों पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। पिछले वर्ष अक्तूबर में, चीनी अनुसंधान जहाज शियान-6 कई दिनों तक कोलंबो, जबकि 2022 में युआन वांग-5 दक्षिणी श्रीलंका के हंबनटोटा में रुका था।
विज्ञापन