{"_id":"6a3d77f6477d3bbff1041ba8","slug":"india-digital-infra-revolution-financial-services-pm-modi-queen-maxima-meeting-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Queen Maxima: पीएम मोदी ने नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा से की मुलाकात, डिजिटल भुगतान सेवाओं पर की चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Queen Maxima: पीएम मोदी ने नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा से की मुलाकात, डिजिटल भुगतान सेवाओं पर की चर्चा
Fri, 26 Jun 2026 12:18 AM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:18 AM IST
सार
Queen Maxima: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की और बताया कि किस तरह भारत का डिजिटल सार्वजनिक ढांचा वित्तीय सेवाओं को सुलभ व किफायती बना रहा है। वहीं, महारानी मैक्सिमा ने डिजिटल और वित्तीय समावेशन में हुई प्रगति के लिए भारत की सराहना की। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी, नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा
- फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा के साथ मुलाकात की। उन्होंने भारत के डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) आधारित क्रांति से वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में अपने अनुभव को दुनिया के साझेदार देशों के साथ साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुलाकात पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने लिखा, नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा से मिलकर प्रसन्नता हुई। वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य संबंधी विशेष अधिवक्ता हैं और वित्तीय समावेशन की लंबेल समय से एक वैश्विक आवाज हैं। हमने चर्चा की कि भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना आधारित क्रांति किस तरह वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बना रही है। साथ ही यह जीवन को आसान बनाने और लोगों को बड़े स्तर पर सशक्त करने में मदद कर रही है। भारत इस क्षेत्र में अपने अनुभव को दुनिया के साझेदार देशों के साथ साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं महारानी मैक्सिमा
महारानी मैक्सिमा संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य संबंधी विशेष अधिवक्ता के रूप में अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इससे पहले, महारानी मैक्सिमा ने भारत की वित्तीय समावेशन और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में हुई प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब अगली चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि इन उपलब्धियों से लोगों का जीवन बेहतर हो।
ये भी पढ़ें: वरिष्ठ IPS अधिकारी महेश दीक्षित बने खुफिया ब्यूरो के विशेष निदेशक, आंतरिक सुरक्षा के मामलों का लंबा अनुभव
महारानी मैक्सिमा ने क्या कहा?
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं वापस भारत आकर बहुत खुश हूं। मैं लंबे समय से भारत के साथ वित्तीय समावेशन पर काम कर रही हूं। अब बात वित्तीय स्वास्थ्य की है, जो बहुत अहम है। आपने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार काम किया है। अब मुद्दा यह है कि इसे कैसे उपयोग करके लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जाए। जब उनसे फीफा विश्व कप में नीदरलैंड फुटबॉल टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि हम फाइनल में पहुंचेंगे। अभी लंबा सफर बाकी है।
नीदरलैंड दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि महारानी मैक्सिमा तीन दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई और नई दिल्ली पहुंची हैं, जहां वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य संबंधी विशेष अधिवक्ता के रूप में कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं।

Delighted to meet Her Majesty Queen Máxima of the Netherlands, who is also the UN Secretary General's Special Advocate for Financial Health and a long-standing global voice for financial inclusion.
विज्ञापन विज्ञापन
We discussed how India’s Digital Public Infrastructure led revolution is making… pic.twitter.com/xlbqHwHqBf — Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2026