{"_id":"5f4d8258566b6972152ada80","slug":"india-deployed-rafale-and-china-deployed-j-20-warship-on-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल की तैनाती से सकते में चीन, तैनात किए जे-20 जंगी जहाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल की तैनाती से सकते में चीन, तैनात किए जे-20 जंगी जहाज
Tue, 01 Sep 2020 10:42 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
भारत चीन सीमा: राफेल एयरक्राफ्ट तैनात (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख में चीन की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए भारत ने हाल ही में फ्रांस से लाए उन्नत जंगी विमान राफेल की तैनाती की है। इसे देखते हुए चीन ने भी सीमा पर लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
सरकार के सूत्रों के मुताबिक, भारत और चीन की सेनाओं के बीच फिर हुई उकसावे की कार्रवाई से पहले चीन ने लद्दाख इलाके में जंगी विमान तैनात किए थे। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वायुसेना ने लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिणी तट के पास अपने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान जे-20 को फिर से तैनात कर दिया था। ये विमान अब भी उस इलाके में व्यापक उड़ान भर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने बताया कि जे-20 लड़ाकू विमानों को चीनी वायुसेना ने हॉटन एयरबेस पर तैनात किया है और वे लद्दाख और आसपास के भारतीय इलाके के करीब उड़ान भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रणनीतिक बमवर्षक विमानों की तैनाती अभी भी चीनी सेना द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, चीनी वायुसेना द्वारा लद्दाख के पास हवाई ठिकानों पर अपने नवीनतम और सबसे सक्षम विमानों को फिर से तैनात करने का कदम भारत की ओर से राफेल लड़ाकू विमानों के तेजी से परिचालन शुरू करने के बाद आया है। पांच राफेल विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हो गए हैं जबकि तीन से चार और राफेल अगले कुछ महीनों में वायुसेना में शामिल किए जाएंगे।
पहले ये विमान दूसरे चीनी बेस पर तैनात थे
सूत्रों के अनुसार, चीन जे-20 और अन्य विमानों का मुख्य रूप से लद्दाख क्षेत्र के उस पार अलग-अलग हवाईअड्डों से उड़ान भरते हुए व्यापक रूप से संचालित कर रहा है। लद्दाख के उस पार इन इलाकों में हॉटन और गार गुंसा इलाका शामिल है। चीन ने पहले भी इन इलाकों में जे-20 विमानों को तैनात किया था। हालांकि, बाद में इन्हें दूसरे चीनी बेस पर तैनात कर दिया गया था।