फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases Today in India Latest News 69 lakh mark with spike of 70496 new cases & 964 deaths in last 24 hours

Coronavirus India: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70496 नए मामले, 964 मरीजों की हुई मौत

Fri, 09 Oct 2020 11:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 09 Oct 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Today in India Latest News 69 lakh mark with spike of 70496 new cases & 964 deaths in last 24 hours
भारत में कोरोनोवायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 70,496 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, देश में करीब एक महीने बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम हो गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 69,06,151 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 964 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,06,490 हो गई।
विज्ञापन


 

आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59,06,069 हो गई है। इससे संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की दर बढ़कर 85.52 प्रतिशत पर पहुंच गई है। फिलहाल देश में 8,93,592 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 12.94 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है।


भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में आठ अक्तूबर तक कोविड-19 के 8,46,34,680 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11,68,705 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 964 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 358 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा कर्नाटक के 101, तमिलनाडु के 68, पश्चिम बंगाल के 63, उत्तर प्रदेश के 45, आंध्र प्रदेश के 42 और दिल्ली के 37 लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed