फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases Today: Spike of 67151 cases and 1059 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3234475

CoronaVirus in India: संक्रमितों का आंकड़ा 32 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 67151 नए मामले सामने आए

Wed, 26 Aug 2020 01:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Aug 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases Today: Spike of 67151 cases and 1059 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3234475
भारत में कोरोना वायरस: कोरोना का नमूना लेने के लिए तैयार स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

भारत में कोविड-19 के मामले 32 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। बुधवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला। बुधवार को 67,151 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 24 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,059 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 59,449 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 32,34,475 हो गए हैं, जिनमें से 7,07,267 लोगों का उपचार चल रहा है और 24,67,759 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 76.30 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.84 फीसदी है। वहीं, 21.87 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में आठ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 25 अगस्त तक कुल 3,76,51,512 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से मंगलवार को एक दिन में 8,23,992 नमूनों की जांच की गई। 

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,059 लोगों की जान गई है, उनमें से 329 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद कर्नाटक के 148, तमिलनाडु के 107, आंध्र प्रदेश के 92, उत्तर प्रदेश के 72, पश्चिम बंगाल के 58, पंजाब के 49, गुजरात के 20, मध्यप्रदेश के 19 और दिल्ली तथा झारखंड के 17-17 लोग थे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 15, जम्मू-कश्मीर में 14, राजस्थान में 13, तेलंगाना, केरल तथा हरियाणा में 10-10, गोवा तथा ओडिशा में नौ-नौ, असम तथा पुदुचेरी में आठ-आठ, उत्तराखंड में छह, त्रिपुरा तथा बिहार में पांच-पांच, चंडीगढ़ में तीन, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथा मणिपुर में दो-दो और हिमाचल प्रदेश तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 59,449 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 22,794 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 6,721, कर्नाटक में 4,958, दिल्ली में 4,330, आंध्र प्रदेश में 3,460, उत्तर प्रदेश में 3,059, गुजरात में 2,928, पश्चिम बंगाल में 2,909 और मध्यप्रदेश में 1,265 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 1,178 , राजस्थान में 980, तेलंगाना में 780, जम्मू-कश्मीर में 638, हरियाणा में 623, बिहार में 519 , ओडिशा में 428, झारखंड में 347 , असम में 260, केरल में 244 , छतीसगढ़ में 221 , उत्तराखंड में 213, पुदुचेरी में 172, गोवा में 157 और त्रिपुरा में 83 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।


चंडीगढ़ में 40, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 37, हिमाचल प्रदेश में 30, मणिपुर में 24, लद्दाख में 24, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed