फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Spike of 60975 cases and 848 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3167324

CoronaVirus in India: पिछले 24 घंटे में 60,975 नए मामले सामने आए, 75 फीसदी से ज्यादा मरीज हुए ठीक

Tue, 25 Aug 2020 11:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 Aug 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Spike of 60975 cases and 848 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3167324
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

भारत में कोविड-19 के मामले 31 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। मंगलवार को 60,975 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 24 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 848 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 58,390 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 31,67,324 हो गए हैं, जिनमें से 7,04,348 लोगों का उपचार चल रहा है और 24,04,585 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



आंकड़े के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 75.92 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.84 फीसदी है। वहीं, 22.24 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में नौ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 24 अगस्त तक कुल 3,68,27,520 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से सोमवार को एक दिन में 9,25,383 नमूनों की जांच की गई। 

पिछले 24 घंटों में जिन 848 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 212 महाराष्ट्र से, 127 कर्नाटक से, 97 तमिलनाडु से, 86 आंध्र प्रदेश से, 61 उत्तर प्रदेश से, 57 पश्चिम बंगाल से, 43 पंजाब से, 18 झारखंड से, 17 मध्यप्रदेश से, 13-13 दिल्ली और गुजरात से, 12 राजस्थान से और 11 केरल से है।

वहीं असम, हरियाणा और ओडिशा में संक्रमण से 10 लोगों की, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में नौ-नौ लोगों की, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में सात-सात, पुदुचेरी और त्रिपुरा में पांच-पांच गोवा में चार, बिहार में तीन जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में दो-दो लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई।

संक्रमण के कारण देश में हुई कुल 58,930 मौतों में, सबसे अधिक 22,465 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में 6,614, कर्नाटक में 4,810, दिल्ली में 4,313, आंध्र प्रदेश में 3,368, उत्तर प्रदेश में 2,987, गुजरात में 2,908, पश्चिम बंगाल में 2,851 और मध्यप्रदेश में 1,246 लोगों ने कोविड-19 से दम तोड़ा है।

कोविड-19 के चलते पंजाब में अब तक 1,129 लोगों की मौत हुई, राजस्थान में 967, तेलंगाना में 770, जम्मू-कश्मीर में 624, हरियाणा में 613, बिहार में 514, ओडिशा में 419, झारखंड में 330, असम में 252, केरल में 234 और उत्तराखंड में 207 लोगों की मौत हुई है।


वही, छत्तीसगढ़ में 206, पुदुचेरी में 164, गोवा में 148, त्रिपुरा में 78, चंडीगढ़ में 37, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 35, हिमाचल प्रदेश में 29, लद्दाख में 23, मणिपुर में 22, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में दो लोगों की मौत हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed