{"_id":"6a42a099d93fd781eb0a2092","slug":"india-condemns-pakistan-airstrikes-on-afghanistan-mea-says-reflects-persistent-pattern-of-reckless-behaviour-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गैर-जिम्मेदाराना रवैया': भारत ने की अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा, जानें और क्या कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'गैर-जिम्मेदाराना रवैया': भारत ने की अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा, जानें और क्या कहा
Mon, 29 Jun 2026 10:13 PM IST
Devesh Tripathi
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:13 PM IST
सार
भारत ने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की। भारत ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिकों की मौत हुई, जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लताड़ा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने सोमवार को अफगानिस्तान पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की निंदा की। पाकिस्तान ने 28 जून को सीमा पार सैन्य अभियान चलाते हुए अफगानिस्तान के भीतर कथित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस अभियान में हवाई और जमीनी दोनों तरह के हमले किए गए। अफगानिस्तान पर हुए इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिक हताहत हुए हैं।
इन हमलों पर प्रतिक्रिया विदेश मंत्रालय ने कहा, ''भारत, पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के क्षेत्र पर किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कई नागरिकों की मौत हुई है। पाकिस्तान की यह खुली आक्रामक कार्रवाई अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए सीधा खतरा है।''
भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
भारत ने सीधे शब्दों में कहा, ''यह पाकिस्तान के लगातार गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। अपनी आंतरिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए सीमाओं के पार हिंसक कार्रवाइयों का सहारा लेने की उसकी एक और निरर्थक कोशिश है।''
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा, ''भारत, अपने प्रियजनों को खोने वाले अफगान परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन को दोहराता है।''
अफगानिस्तान पर लगातार हमले कर रहा है पाकिस्तान
पिछले वर्ष से पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान की सीमा के भीतर कई सैन्य हमले किए जा चुके हैं। पाकिस्तान का कहना है कि उसके निशाने पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अन्य आतंकी संगठनों के ठिकाने थे। इस्लामाबाद लगातार अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर पाकिस्तान में होने वाले घातक हमलों के लिए जिम्मेदार टीटीपी के आतंकियों को शरण देने का आरोप लगाता रहा है। हालांकि, काबुल इन आरोपों से इनकार करता रहा है।
इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान की शुरुआती बमबारी में नागरिकों के हताहत होने का आरोप लगाते हुए अफगान तालिबान बलों ने बड़े पैमाने पर जमीनी जवाबी अभियान शुरू किया था। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने डूरंड रेखा के पास पाकिस्तान की कई सीमा चौकियों और सैन्य ठिकानों पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने बड़े पैमाने पर हवाई और जमीनी जवाबी हमले किए।