फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China tension Update : China invades India in the dark of night with deceit during peace talks, know when and what happened

शांति वार्ता के दौरान चीन ने छल से रात के अंधेरे में किया भारत पर हमला, जानें कब-क्या हुआ

Wed, 17 Jun 2020 05:54 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 17 Jun 2020 05:54 AM IST
विज्ञापन
India China tension Update : China invades India in the dark of night with deceit during peace talks, know when and what happened
भारत-चीन के बीच वार्ता - फोटो : ANI
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव बढ़ रहा है। परंतु वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर 1962 के बाद पहली बार भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई है। कोरोना के कारण घरेलू मोर्चे पर बुरी तरह घिरे चीनी नेतृत्व से एलएसी पर तनाव को चरम पर पहुंचाने का अंदेशा पहले भी था। आइए जानते हैं कि ताजा घटनाक्रम में कब-क्या हुआ....
विज्ञापन

 
विज्ञापन
  • चार मई को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी और पैंगॉग झील इलाकों में चीन की घुसपैठ के बाद उसके सैन्य अधिकारी जहां भारत के साथ लगातार शांति वार्ताएं कर रहे थे, वहीं 15 जून की रात उसके सैनिकों ने रात के अंधेरे में भारतीय सैनिकों पर हमला बोल दिया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भारत और चीन के बीच पहली बार लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के सैन्य अधिकारियों की बैठक 6 जून को हुई। बैठक में भारत की ओर से, लेह स्थित भारतीय सेना की 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह शामिल हुए।
  • उससे पहले भारतीय सेना की उत्तरी कमान के कमांडिंग अफसर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने जमीनी हालात की समीक्षा के लिए लेह का दौरा किया था।
  • इससे पहले दोनों ओर की सीमा चौकियों पर लोकल कमांडर के बीच दस दौर की बातचीत हो चुकी थी। इनमें से तीन बैठकें तो मेजर जनरल स्तर की हुई थीं। मेजर जनरल रैंक के अधिकारियों की अंतिम बातचीत 2 जून को हुई थी।
  • वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के अतिक्रमण की घटनाएं साल में सौ बार से बढ़कर छह सौ बार तक पहुंच गई हैं। दोनों देशों के सैनिकों के बीच जहां तीन साल में कभी एक बार भिड़ंत होती थी, वहीं पिछले एक साल में तीन बार हाथापाई की घटनाएं हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:   रक्षा-सैन्य विशेषज्ञों की राय: तनाव और बढ़ाएगा मगर युद्ध छेड़ने की स्थिति में नहीं है चीन

यह भी पढ़ें: सीमा विवाद: कथनी और करनी के मामले में चीन का दागदार इतिहास

भारत को अपनी तर्ज पर निर्माण नहीं करने देना चाहता चीन

  • झड़प और तनाव की शुरुआत तब हुई जब बीते महीने चीनी सेना यहां अपनी वास्तविक सीमा से दो किलोमीटर आगे बढ़ गई। घाटी के उस हिस्से में जमावड़ा लगाया जो भारत की अहम सड़क से बमुश्किल दो किलोमीटर दूर है।
  • यह सड़क दरअसल एलएसी पर भारत की सप्लाई लाइन है। भारत यहां सामरिक बढ़त के लिए चीन की तर्ज पर ही युद्धस्तर पर सड़कें बना रहा है। जाहिर तौर पर चारों तरफ सड़क निर्माण के बाद चीन अपनी स्वाभाविक बढ़त भी खो देगा।

यह भी पढ़ें: सामरिक रिश्तों पर विश्लेषण: गलवां घाटी पर चीन के नापाक इरादों से हालात हुए बेहद खराब    

यह भी पढ़ें:  गलवां घाटी: भारत-चीन के बीच 14000 फीट ऊंचाई पर तनाव, जानें 10 खास बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed