'भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र' (डब्ल्यूएमसीसी) की 26वीं बैठक बुधवार को बीजिंग में आयोजित की गई। जुलाई 2019 के बाद दोनों देशों के बीच इसकी यह पहली व्यक्तिगत बैठक थी। बैठख में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) ने किया, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और समुद्री मामलों के विभाग के महानिदेशक ने किया।
Eastern Ladakh Row: भारत-चीन के बीच 2019 के बाद पहली व्यक्तिगत WMCC बैठक, एलएसी पर स्थिति की समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 22 Feb 2023 07:59 PM IST
सार
बैठक में दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में एलएसी पर स्थिति की समीक्षा की और शेष इलाकों से पीछे हटने के प्रस्तावों पर चर्चा की। पश्चिमी सेक्टर में एलएसी पर शांति बहाल करने के लिए स्थितियां बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन