फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China Border Dispute: S Jaishankar And Chinese Foreign Minister Wang Yi Meeting In Moscow

सीमा पर जारी तनाव के बीच मॉस्को में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक आज

Thu, 10 Sep 2020 08:18 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 10 Sep 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
India China Border Dispute: S Jaishankar And Chinese Foreign Minister Wang Yi Meeting In Moscow
एस जयशंकर और वांग यी - फोटो : ANI

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा पर तनाव जारी है। दोनों देश राजनयिक और सैन्य माध्यमों के जरिए विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन चीन की कायरना हरकत शांति बहाल होने की प्रक्रिया पर पानी फेर रही है। इसी बीच, रूस की राजधानी मॉस्को में विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने चीनी समकक्ष वांग यी से आज शाम 6 बजे मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की यह मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बैठक से इतर हो रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले, लद्दाख सीमा पर जारी तनाव के बीच बुधवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। जयशंकर ने इसे लेकर कहा, 'विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से व्यक्तिगत रूप से मिलकर प्रसन्नता हुई। रणनीतिक भागीदारी को लेकर वार्ता हुई।' 
विज्ञापन

 

बता दें कि भारत-चीन के बीच सीमा पर चल रहे तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को मॉस्को पहुंचे हैं। वे अपने चार दिन के दौरे के दौरान यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें: रेजांग ला में भारतीय सेना मुस्तैद, अब चीनी मीडिया ने वीडियो जारी कर दी गीदड़ भभकी


उनका यह दौरा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रूस की राजधानी की यात्रा करने के महज कुछ ही दिनों बाद हो रहा है। सिंह, आठ सदस्यीय एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए यहां आए थे। जयशंकर मॉस्को में ठहरने के दौरान एससीओ के विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) की बैठक में शामिल होंगे। यह परिषद की तीसरी बैठक होगी जिसमें भारत पूर्ण सदस्य के तौर पर सम्मिलित होगा।

एससीओ के सदस्य देशों में, भारत और चीन भी शामिल हैं। इससे पहले रूस में ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगही से मुलाकात की थी लेकिन इस बैठक का कोई परिणाम नहीं निकला था। बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed