फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Media global Times shares Video Of its Military Drill and Threatens Indian Army

रेजांग ला में भारतीय सेना मुस्तैद, अब चीनी मीडिया ने वीडियो जारी कर दी गीदड़ भभकी

Thu, 10 Sep 2020 05:18 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 10 Sep 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
Chinese Media global Times shares Video Of its Military Drill and Threatens Indian Army
भारत और चीन की सेना (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चीनी सरकार जहां दुनिया में शांति वार्ता की बात कर अपने को पाक साफ घोषित करने की कोशिश कर रही है वहीं वहां की मीडिया वीडियो जारी कर भारत को गीदड़ भभकी दे रही है। दरअसल अखबार ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू शिजिन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह भारत को चेतावनी दे रहे हैं। दूसरी ओर रेजांग ला में भारतीय सैनिक भी हर स्थिति का सामना करने के लिए मुस्तैद हैं।

विज्ञापन


अखबार के संपादक ने चीन की सेना (पीपल्स लिबरेशन आर्मी, PLA) के युद्धाभ्यास का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने भारत से उकसावे की कार्रवाई बंद करने को कहा है और चेतावनी भी दी है कि नहीं मानने पर चीन भारत को हरा देगा।
विज्ञापन


शिजिन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि चीनी सेना ने बुधवार को पठार इलाके में तिब्बत मिलिटरी कमांड की लाइव-फायर ड्रिल कर रही है। उन्होंने लिखा कि हमारी सेना ने हवाई टुड़कियों के साथ भी ड्रिल की। हां, ये सभी चीन-भारत के हालात की ओर लक्षित हैं। भारतीय सेना या तो उकसाना बंद करे या हारने के लिए तैयार रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया था कि पीएलए ने इस क्षेत्र में भारी सेना और हथियार तैनात करना तेज कर दिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से सेना यहां बुलाई जा रही है।

शिजिन ने भारतीय सेना को अपनी एक रिपोर्ट के द्वारा दी थी धमकी
इससे पहले संपादक शिजिन ने अपनी एक रिपोर्ट में भारतीय सेना को चेतावनी दी थी कि पीएलए पहले गोली नहीं चलाती है, लेकिन अगर भारतीय सेना पीएलए पर पहली गोली चलाती है, तो इसका परिणाम मौके पर भारतीय सेना को मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने रिपोर्ट में लिखा था कि अगर भारतीय सैनिकों ने संघर्ष को बढ़ाने की हिम्मत की, तो और अधिक भारतीय सैनिक शहीद होंगे।

रेजांग ला में गतिरोध बढ़ा, 200 मीटर से भी कम दूरी पर डटे भारत और चीन
कई दशक में पहली बार सैन्य फायरिंग की आवाज सुनने वाले रेजांग ला में बुधवार को भी भारत और चीनी सेना के बीच गतिरोध जारी रहा। हिमालय के इस बेहद रिमोट व दुर्गम क्षेत्र में दोनों सेनाएं महज 200 मीटर से भी कम दूरी पर एक-दूसरे के सामने डट गई हैं।

भारतीय अधिकारियों ने हालात को बेहद तनावपूर्ण बताते हुए दावा किया है कि पैंगोग झील के दक्षिणी हिस्से में चीनी सेना ने कम से कम चार जगह पर इसी तरह भारतीय सेनाओं के बेहद करीब अपना डेरा बना लिया है।

दोनों परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसियों ने सोमवार को लद्दाख क्षेत्र में हुई ताजा झड़प के दौरान एक-दूसरे पर हवाई फायरिग करने का आरोप लगाया था। साथ ही विवादित सीमाओं पर हथियारों के इस्तेमाल पर रोक वाले लंबे समय से चले आ रहे प्रोटोकॉल के उल्लंघन का भी आरोप दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए थे।

दिल्ली में बैठे एक अधिकारी ने कहा, दोनों सेनाएं वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपने-अपने हिस्से में हैं। रेजांग ला के करीब अग्रिम मोर्चे पर भारतीय और चीनी सैनिक महज 200 मीटर की दूरी पर कब्जा बनाए हुए हैं। 


पैंगोंग झील के दक्षिणी हिस्से पर बर्फीले रेगिस्तान का 70 किलोमीटर लंबा टुकड़ा दोनों एशियाई दिग्गजों के बीच गतिरोध का नया मैदान बना हुआ है। अधिकारियों ने कहा, इलाके में तैनात करीब 3000 भरतीय सैनिकों ने सभी रणनीतिक व सामरिक अहमियत वाली दक्षिणी चोटियों पर अपना कब्जा बना रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed