फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-China border dispute Adhir Ranjan Chowdhury himanta biswa sarma comments Rahul gandhi Bharat Jodo yatra

अधीर का पीएम पर निशाना: आठ साल में एक बार भी मीडिया के सामने नहीं आए मोदी, पीएम केयर्स फंड पर भी उठाए सवाल

Sat, 17 Dec 2022 01:36 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 17 Dec 2022 01:36 AM IST
सार

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष सरकार को किसी मुद्दे से अवगत कराता है तो इसमें दिक्कत क्या है, सरकार को बुरा क्यों लगता है? अगर भारत और चीन के बीच सबकुछ ठीक है तो यथास्थिति बहाल करने की जरूरत क्यों है?
 

विज्ञापन
India-China border dispute Adhir Ranjan Chowdhury himanta biswa sarma comments Rahul gandhi Bharat Jodo yatra
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले आठ वर्षों में एक बार भी मीडिया के सामने नहीं आए। जबकि राहुल गांधी पूरी दुनिया में जाते हैं और जनता से सीधा संवाद करते हैं। यह साबित करता है कि कौन परिपक्व है और कौन नहीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हवाई यात्रा करना पसंद करते हैं जबकि राहुल गांधी देश को एकजुट करने के लिए पैदल चलते हैं।

विज्ञापन


भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर ने कहा कि अगर विपक्ष सरकार को किसी मुद्दे से अवगत कराता है तो इसमें दिक्कत क्या है, सरकार को बुरा क्यों लगता है? कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार चीन के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय, उसके साथ व्यापार में योगदान दे रही है। उन्होंने दावा किया कि 3,560 भारतीय कंपनियों में चीनी निदेशक हैं। अधीर ने कहा, मैं इसे चुनौती देता हूं। सरकार जांच करा सकती है। वह इन बातों पर संसद में खुलकर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी इन बातों से सरकार को अवगत कराते हैं तो उन्हें यह पसंद नहीं आता है।
विज्ञापन


चीन के प्यार में राहुल गांधी ने पार कीं सारी हदें...
वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चीन के प्यार में राहुल गांधी ने सभी हदों को पार कर दिया। वीडियो इसके सबूत हैं, जिसमें राहुल गांधी कह रहे हैं कि चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को पीटा है। सरमा ने सवाल किया कि कोई भारत और भारतीय सेना से इतनी नफरत कैसे कर सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी कंपनियों ने दिया पीएम केयर्स फंड में चंदा: अधीर रंजन
'राजीव गांधी फाउंडेशन' को चीन से चंदा मिलने के भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वे राजीव गांधी फाउंडेशन के बारे में पूछ रहे हैं। उनके (भाजपा) के पास ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स है, लेकिन फिर भी कोई यह पता नहीं लगा पाया है कि कितना पैसा दान किया गया है? उन्होंने आरोप लगाया कि कई चीनी कंपनियों ने भारत में कारोबार करने के लिए पीएम केयर्स फंड में चंदा दिया है।

उन्होंने कहा कि मैं भाजपा नेताओं को चुनौती देता हूं कि वे बताएं कि कितनी चीनी कंपनियों ने पीएम केयर्स फंड में चंदा दिया है। उन्होंने कहा कि गलवां की घटना के बाद हमें चीनी व्यापार से दूर हो जाना चाहिए था, लेकिन वास्तव में उनसे हमारा आयात बढ़ गया है। मैं कहता हूं कि एक नहीं बल्कि कई चीनी हैं। इन कंपनियों ने भारत में व्यापार करने के लिए पीएम केयर्स फंड में चंदा दिया है। यही कारण है कि 3,560 भारतीय कंपनियों में चीनी निदेशक हैं। 


कांग्रेस नेता ने आगे दावा किया कि चीन भारतीय क्षेत्र के अंदर एक पुल का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर चीन ने हमारे क्षेत्र में घुसपैठ नहीं की है और अगर भारत और चीन के बीच सब कुछ ठीक है, तो जयशंकर जी ने यह क्यों कहा कि यथास्थिति बहाल करने की आवश्यकता है? दोनों सेनाओं को 16 बार बातचीत क्यों करनी पड़ी? उपग्रह चित्र दिखाते हैं चीन पैंगोंग झील पर एक पुल बना रहा है। देपसांग और डेमचोक के क्षेत्रों में हमारी सेना वहां ड्रिल नहीं कर पा रही है जहां वे पहले करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed