फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India carries out successful training launch of Medium Range Ballistic Missile Agni Odisha

Ballistic Missile: मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल ट्रेनिंग प्रक्षेपण; जानें इसके बारे में

Thu, 01 Jun 2023 10:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 01 Jun 2023 10:05 PM IST
सार

पिछले दिसंबर में भारत ने परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था, जो 5,000 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है। अग्नि 1 से 4 मिसाइलों की रेंज 700 किलोमीटर से 3,500 किलोमीटर तक है और उन्हें पहले ही तैनात किया जा चुका है।

विज्ञापन
India carries out successful training launch of Medium Range Ballistic Missile Agni Odisha
अग्नि मिसाइल (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफलतापूर्वक ट्रेनिंग प्रक्षेपण किया गया। मिसाइल बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य पर वार करने में सक्षम हैं। इसके जरिए लक्ष्य को सटीकता से भेदा जा सकता है। ट्रेनिंग लॉन्च के दौरान मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंड सभी पैमानों पर खरे उतरे। रक्षा मंत्रालय के मुख्य प्रवक्ता ए. भारत भूषण बाबू ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


बहुत ऊंचाई से लक्ष्य को भेदने में सक्षम
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, एक जून 2023 को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सामरिक बल कमान द्वारा एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया। यह पाया गया कि मिसाइल बहुत ऊंचाई से लक्ष्य को भेदने में सक्षम हैं। इस प्रक्षेपण के जरिए मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया गया।
विज्ञापन


बैलिस्टिक मिसाइलों पर काम कर रहा भारत
भारत पिछले दो दशकों में विभिन्न बैलिस्टिक मिसाइलों पर काम कर रहा है। इसके अलावा भारत सटीक-ताकतवर रक्षा उत्पाद और संबंधित प्लेटफॉर्म को विकसित करने में भी लगा हुआ है। भारत का फोकस अपनी सामरिक क्षमता को बढ़ाने पर है। इसी के तहत भारत ने ‘अग्नि’ शृंखला की मिसाइलों के विभिन्न रूपों को विकसित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था
पिछले दिसंबर में भारत ने परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था, जो 5,000 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है। अग्नि 1 से 4 मिसाइलों की रेंज 700 किलोमीटर से 3,500 किलोमीटर तक है और उन्हें पहले ही तैनात किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed