{"_id":"5d22baa18ebc3e6d1e2bcbbf","slug":"india-carried-out-three-successful-tests-of-indigenous-nag-anti-tank-guided-missiles-in-pokharan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने स्वदेसी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग का किया सफल परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने स्वदेसी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग का किया सफल परीक्षण
Mon, 08 Jul 2019 09:08 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 08 Jul 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
नाग मिसाइल (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने रविवार को स्वदेसी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग का तीब बार सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण पोखरण की टेस्ट फायरिंग रेंज में किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल को दिन और रात दोनों समय टेस्ट फायर किया गया।
विज्ञापन
India yesterday carried out three successful tests of the indigenous Nag anti-tank guided missiles in Pokharan test firing ranges. The missiles were test-fired during both day and night during the trials. pic.twitter.com/LS62Yvax2z
— ANI (@ANI) July 8, 2019विज्ञापन
यह मिसाइल पाकिस्तानी टैंको को आसानी से अपना निशाना बना सकती है। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। यह भारतीय सेना की ताकत को और बढ़ाने में मदद करेगा। नाग मिसाइल दिन और रात में बराबर क्षमता के साथ दुश्मन के टैंकों पर आक्रमण कर सकती है।
विज्ञापन
क्या हैं खासियतें
- नाग मिसाइल युद्ध में दुश्मनों के टैंक को चार किलोमीटर दूर से ही ध्वस्त करने की क्षमता रखता है।
- रात के अंधेरे में भी अपने टारगेट को तबाह कर सकती है।
- थर्मल टारगेट सिस्टम (टीटीएस) तकनीक पर काम करती है। इस तकनीक से ऑपरेशनल टैंक की थर्मल इमेज क्रिएट हो जाती है, जिसके बाद टारगेट को लॉक करके मिसाइल दाग दी जाती है।
- मिसाइल लॉन्च होने के बाद इमेजिन इंफ्रारेड रडार से मिसाइल लॉक्ड टारगेट को फॉलो करते हुए हिट करती है। लॉन्चिंग के बाद इसे किसी भी तरह की एक्सटर्नल कमांड की जरूरत नहीं पड़ती।
- मिसाइल का भार 93 पौंड यानी 42 किलो है
- इसकी लंबाई 6 फुट 3 इंच यानी 1.90 मीटर है
- मिसाइल का व्यास 190 एमएम यानी 7.5 इंच है
- यह फाइव मिसाइल सिस्टम पर आधारित है
- मिसाइल की स्पीड 230 एम/एस है
- इसका गाइडेंस सिस्टम एक्टिव इमेजिन इंफ्रारेड रडार सीकर पर आधारित है
- इसकी रेंज 500 मीटर से 04 किलोमीटर तक होगी।