{"_id":"5a135bba4f1c1b4e718b4782","slug":"india-can-save-rs-20-lakh-crore-from-electric-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक वाहनों से 20 लाख करोड़ रुपये बचा सकता है भारत, पढ़ें ये रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इलेक्ट्रिक वाहनों से 20 लाख करोड़ रुपये बचा सकता है भारत, पढ़ें ये रिपोर्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 21 Nov 2017 04:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए भारत भविष्य में काफी पैसे बचा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में शेयरिंग, इलेक्ट्रिक व कनेक्टेड मोबिलिटी प्रणाली को अपनाने से केवल तेल आयात मद में ही 2030 तक 20 लाख करोड़ रुपये की बचत हो सकती है।
विज्ञापन
उद्योग मंडल फिक्की व रॉकी माउंटेन इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर साझा मोबिलिटी तरीका अपनाया जाता है तो 2030 तक 4.60 करोड़ वाहन बेचे जा सकते हैं जिनमें दुपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहन शामिल होंगे। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में भारतीय कार निर्माता कंपनियों को भी वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिमी देशों में निजी वाहन रखने की होड़ है, लेकिन इससे हटकर भारत शेयर्ड, इलेक्ट्रिक और कनेक्टेड मोबिलिटी प्रणाली विकसित कर सकता है।
विज्ञापन
इससे 2030 तक 20 लाख करोड़ रुपये मूल्य का न सिर्फ 87.60 करोड़ मीट्रिक टन तेल बचेगा बल्कि एक गीगा-टन कार्बन-डाइऑक्साइड का उत्सर्जन को भी रोका जा सकेगा। हालांकि इसमें चुनौतियों बताते हुए कहा गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत, चार्जिंग की सुविधा व उपभोक्ताओं में जागरूकता लानी होगी।