फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India calls on Pak ambassador for terrorism from pak side

सीमापार आतंकवाद पर भारत ने जताया विरोध, पाक उच्चायुक्त को किया तलब

Tue, 09 Aug 2016 11:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
India calls on Pak ambassador for terrorism from pak side
अब्दुल बासित - फोटो : FILE

कश्मीर में जारी कूटनीतिक तनातनी के बीच भारत ने पाकिस्तान के समक्ष सीमा पार से जारी आतंकियों की घुसपैठ पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश सचिव एस जयशंकर ने मंगलवार को भारत स्थित पाकिस्तान उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया और घुसपैठ के साथ-साथ संघर्ष विराम उल्लंघन मामले में विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


इस क्रम में भारत ने बीते दिनों कश्मीर में जिंदा पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी बहादुर अली का जिक्र करते हुए उनसे पूछताछ में हुए खुलासे की जानकारी भी पाकिस्तानी उच्चायुक्त को दी। भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान समझौते का उल्लंघन करते हुए भारत में लगातार प्रशिक्षित आतंकवादियों की घुसपैठ करा रहा है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि विदेश सचिव ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त के समक्ष आतंकवाद मामले में हुए समझौतों के लगातार उल्लंघन पर भारत की आधिकारिक नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमापार से घुसपैठ का विरोध करती है भारत सरकार 

India calls on Pak ambassador for terrorism from pak side
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप - फोटो : Getty Images

उन्होंने कहा कि भारत सरकार सीमापार से घुसपैठ का विरोध करती है। लेकिन पाकिस्तान लगातार प्रशिक्षित आतंकियों को भारत में हमला करने के लिए भेज रहा है। यह पाकिस्तान के उस वादे और समझौते से अलग है जो वह हमेशा द्विपक्षीय बातचीत और उच्च स्तरीय बैठकों में करता रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में पकड़े गए लश्कर के आतंकी ने पाकिस्तानी उच्चायोग को पत्र लिखकर कानूनी मदद की गुहार लगाई थी। हमले के दौरान आतंकी अली लगातार पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं के संपर्क में था।

उसने लश्कर ए तैयबा से मिले प्रशिक्षण को भी स्वीकार किया। भारत-पाकिस्तान को उक्त आतंकी तक राजनयिक पहुंच देने के लिए तैयार है। आतंकी ने साफ-साफ कबूला है कि उसे कश्मीर में हमला करने के लिए पाकिस्तान में प्रशिक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed