फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india brahmos missile defence deal with vietnam officially confirmed

वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत: दोनों देश के बीच 60 अरब रुपये का समझौता, पहली बार हुआ आधिकारिक खुलासा

Sun, 31 May 2026 05:52 AM IST
राकेश कुमार ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 31 May 2026 05:52 AM IST
सार

भारत ने वियतनाम को अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 'ब्रह्मोस' देने के लिए करीब 60 अरब रुपये का रक्षा समझौता किया है, जिसकी पुष्टि रक्षा सचिव ने पहली बार सिंगापुर के शांगरी-ला डायलॉग में सार्वजनिक रूप से की। फिलीपींस और इंडोनेशिया के बाद वियतनाम भारत से यह मिसाइल खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है।
 

विज्ञापन
india brahmos missile defence deal with vietnam officially confirmed
ब्रह्मोस मिसाइल - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

भारत ने वियतनाम को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस देने का समझौता किया है। बताया जाता है कि समझौते पर हस्ताक्षर पहले ही हो चुके हैं। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने पहली बार आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। इस सौदे का अब तक सार्वजनिक रूप से एलान नहीं किया गया था, लेकिन समझा जाता है कि दोनों देशों के बीच 60 अरब रुपये का यह समझौता हो चुका है। सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग के दौरान वियतनामी प्रतिनिधि के एक सवाल के जवाब में रक्षा सचिव ने यह जानकारी दी। यह पहली बार है जब भारत सरकार के किसी शीर्ष अधिकारी ने सार्वजनिक मंच से वियतनाम के साथ ब्रह्मोस सौदे के पूरा होने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


दोनों देशों में आपसी व्यापार 25 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
हाल ही में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एलान किया था। प्रधानमंत्री मोदी और लाम की मौजूदगी में दोनों देशों ने 13 प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। साथ ही 2030 तक आपसी व्यापार को 25 अरब डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी रखा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कसीनो और ऑनलाइन गेमिंग में जीत-हार का इंतजार नहीं, दांव लगाते ही कटेगा जीएसटी
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया-प्रशांत में बदल सकते हैं सामरिक समीकरण
वियतनाम के साथ ब्रह्मोस समझौते के खुलासे के बाद एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सामरिक समीकरण बदल सकते हैं। चीन के साथ तनाव के बीच वियतनाम को ब्रह्मोस जैसी मारक मिसाइल मिलना उसकी रक्षा क्षमताओं को कई गुना बढ़ा देगा। फिलीपींस भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दुनिया का पहला देश है। इसके बाद इंडोनेशिया के साथ भी यह सौदा अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed