फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-born restaurateur Asma Khan among 195 women features in record-setting song

Guinness World Records: दुनिया में 195 महिलाओं की आवाज से बना रिकॉर्ड तोड़ गाना, भारतीय मूल की अस्मा भी शामिल

Mon, 02 Jun 2025 04:28 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 02 Jun 2025 04:28 PM IST
सार

दुनिया के 195 देशों की महिलाओं ने पहली बार एक गाने में अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही इस गाने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। बता दें कि, इस गाने में भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक अस्मा खान ने अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन
India-born restaurateur Asma Khan among 195 women features in record-setting song
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में जन्मी और अब ब्रिटेन में रहने वाली मशहूर शेफ और रेस्टोरेंट मालिक अस्मा खान ने एक ऐतिहासिक गाने में अपनी आवाज दी है, जो 195 देशों की महिलाओं की आवाजों से मिलकर बना है। इस गाने ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है - जो सबसे ज्यादा राष्ट्रीयताओं की आवाजों से बना यह पहला संगीत रिकॉर्ड बन गया है।
विज्ञापन


'195' के नाम से जाना जाता है गाना
यह खास गाना '195' नाम से जाना जाता है। इसका मकसद लैंगिक समानता के लिए जागरूकता फैलाना और ध्वनि चिकित्सा की ताकत से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना है। इस गाने को अमेरिका के मशहूर और ग्रैमी-नॉमिनेटेड म्यूजिक प्रोड्यूसर मेजर और उनके साथियों मार्टिना फुक्स, किंग्सले एम, ब्रैंडन ली और आरोन डॉसन ने मिलकर बनाया है। इन सभी ने मिलकर 'द फ्रीक्वेंसी स्कूल' नाम की संस्था बनाई है, जो इस वैश्विक पहल के पीछे है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bombay High Court: नीलाम होंगी मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन की 25 दुर्लभ पेंटिंग, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में किया गया था पेश
यह गाना पहली बार दावोस (स्विट्जरलैंड) में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की 55वीं सालाना बैठक में जनवरी 2025 में पेश किया गया था। वहीं गाने की कार्यकारी निर्माता मार्टिना फुक्स ने इस लेकर कहा, 'हमारा सपना था कि दुनिया के हर देश से एक महिला की आवाज लेकर एक ऐसा गाना बनाया जाए जो इतिहास में पहली बार हो। इस गाने के जरिए हम महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों की बात कर रहे हैं और मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाना चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि गिनीज रिकॉर्ड बनना तो केवल एक शुरुआत है, उनका असली लक्ष्य दुनिया को ज़्यादा शांतिपूर्ण बनाना है।


कौन हैं अस्मा खान?
अस्मा खान भारत में जन्मी हैं और अब लंदन में रहती हैं। वह मशहूर नेटफ्लिक्स शो 'शेफ टेबल' में भी दिख चुकी हैं। अस्मा का रेस्टोरेंट दार्जलिंग एक्सप्रेस लंदन का जाना-माना भारतीय रेस्टोरेंट है, जिसे वो पूरी तरह महिलाओं की टीम के साथ चलाती हैं। उनका खाना पारंपरिक बंगाली और मुगलई स्वाद पर आधारित होता है, जो उन्होंने अपनी मां और दादी से सीखा है। अस्मा को 2024 में टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया था।

यह भी पढ़ें - Embraer: भारत में संभावनाएं तलाश रही विमान बनाने वाली कंपनी एंबरेयर, इंडिगो और एयर इंडिया से कर रही बात

वो संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम की शेफ एम्बेसडर भी हैं। साथ ही, उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के क्वीन कॉलेज और लंदन के किंग्स कॉलेज से मानद उपाधियां मिली हैं। उन्होंने ब्रिटिश संवैधानिक कानून में पीएचडी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed