{"_id":"688a2f723f77d6bc18021ab3","slug":"india-bangladesh-international-border-bsf-foils-smuggling-attempt-news-in-hindi-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमाः बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश, 44.40 लाख रुपए के सोने की खेप बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमाः बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश, 44.40 लाख रुपए के सोने की खेप बरामद
Wed, 30 Jul 2025 08:14 PM IST
शुभम कुमार
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: शुभम कुमार
Updated Wed, 30 Jul 2025 08:14 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की 11वीं वाहिनी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹44.40 लाख मूल्य के 439.23 ग्राम सोने के 4 टुकड़े बरामद किए। जवानों को गुप्त सूचना पर झाड़ियों में छिपाया गया सोना मिला। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने की 44.40 लाख रुपए के सोने की खेप बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत की 11वीं वाहिनी की सीमाचौकी बैजनाथपुर पर तैनात जवानों ने कार्रवाई करते हुए सोने की तस्करी को नाकाम कर दिया। जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक तस्करी के उद्देश्य से छिपाये गए सोने के 4 टुकड़ो को बरामद किया। बरामद किए गए सोने का कुल वज़न 439.23 ग्राम, व अनुमानित कीमत ₹44,40,615 आंकी गई है।
ये भी पढ़ें:- Maharashtra: एनसीपी (एसपी) का सीएम फडणवीस पर निशाना, महायुति गठबंधन के विवादित मंत्रियों पर कार्रवाई की मांग
जानकारी के अनुसार, नदिया जिले में स्थित बीएसएफ की 11वीं वाहिनी की सीमाचौकी बैजनाथपुर के जवानों को सीमाचौकी के इलाके में तस्करी के उद्देश्य से छिपाए गए सोने के बारे में सूचना मिली थी। इस आधार पर जवानों ने संभावित इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया। घंटों चले तलाशी अभियान में जवानों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के लगभग 50 मीटर नजदीक, झाड़ियों में एक काला पैकिट मिला। इसके अंदर से सोने के 4 टुकड़े (अलग-अलग साइज के) बरामद हुए, जिनको तुरंत जब्त करके आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु सीमाचौकी लाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Uttarakhand HC: अंग्रेजी में जवाब न दे पाने वाले अधिकारी से हाईकोर्ट नाराज, क्यों उठे सवाल; क्या हैं मानक?
जब्त किए गए सोने का कुल वजन 439.23 ग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹44,40,615 आंकी गई है। बरामद किए गए सोने को आगे की कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है। बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी ने सोने की तस्करी से जुड़ी इस घटना की पुष्टी करते हुए कहा कि बीएसएफ अपने गुप्त सूचना तंत्र और सतर्क जवानों के जरिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर हर प्रकार की अवैध गतिविधी पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है।