फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Bangladesh border talks postponed, scheduled to be held in Delhi next month

India-Bangladesh: भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा वार्ता स्थगित, अब अगले महीने दिल्ली में होगी चर्चा

Fri, 25 Oct 2024 04:00 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 25 Oct 2024 04:00 PM IST
सार

यह दोनों देशों के महानिदेशकों के स्तर की 55वीं वार्ता होगी। इसमें दोनो देशों के गृह और विदेश मंत्रालय के तमाम अधिकारी भाग लेंगे। इसमें मादक पदार्थ विरोधी, सीमा शुल्क और कुछ संघीय एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
India-Bangladesh border talks postponed, scheduled to be held in Delhi next month
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत-बांग्लादेश के बीच डीजी स्तर की वार्ता स्थगित हो गई है। पड़ोसी देश की ओर से योजना में बदलाव होने के बाद अब यह वार्ता अगले महीने दिल्ली में होगी। पांच अगस्त को बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के बीच पहली द्विवार्षिक बैठक थी। जो अब 18 और 22 नवंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी।

विज्ञापन


यह दोनों देशों के महानिदेशकों के स्तर की 55वीं वार्ता होगी। इसमें दोनो देशों के गृह और विदेश मंत्रालय के तमाम अधिकारी भाग लेंगे। इसमें मादक पदार्थ विरोधी, सीमा शुल्क और कुछ अन्य संघीय एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल होंगे। बताया जाता है कि बैठक में पारंपरिक मुद्दों, व्यापक सीमा प्रबंधन, सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने और खुफिया जानकारी साझा करने में आपसी समन्वय से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन


बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा की गई समीक्षा
दरअसल बीएसएफ भारत के पूर्वी हिस्से में बांग्लादेश के साथ 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा की रक्षा करता है। एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है। बांग्लादेश में पांच अगस्त के घटनाक्रम के बाद हमारे समकक्षों के साथ अच्छे संबंध हैं। हालांकि फील्ड इकाइयां अलर्ट मोड पर हैं। हाल ही में मंत्रालय स्तर पर बांग्लादेश सीमा को लेकर व्यापक समीक्षा की गई और स्थिति को संतोषजनक बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान सीमा पर तैनात बीएसएफ, सीमा शुल्क और आव्रजन अधिकारियों को अवैध घुसपैठ और सीमा पार अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। 


1992 तक प्रतिवर्ष होती थी बैठक
डीजी स्तर की सीमा वार्ता 1975 और 1992 के बीच प्रतिवर्ष आयोजित की जाती थी, लेकिन 1993 में इसे द्वि-वार्षिक कर दिया गया। जिसमें दोनों पक्ष वैकल्पिक रूप से नई दिल्ली और ढाका की संबंधित राष्ट्रीय राजधानियों की यात्रा करते थे। बताया जाता है कि पिछली बैठक मार्च में ढाका में आयोजित हुई थी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed