फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, Australia set to hold '2+2' ministerial dialogue next week

'टू प्लस टू' वार्ता: भारत आएंगे ऑस्ट्रेलियाई विदेश और रक्षा मंत्री; क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल देखने जा सकते हैं

Fri, 17 Nov 2023 04:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 17 Nov 2023 04:38 PM IST
सार

Two Plus Two Ministerial Dialogue: सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों के 'टू प्लस टू' मंत्रिस्तरीय वार्ता में रक्षा और सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने पर फोकस करने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
India, Australia set to hold '2+2' ministerial dialogue next week
Richard Marles, Penny Wong - फोटो : Social Media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस सोमवार को 'टू प्लस टू' मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लेने के लिए भारत का दौरा करने वाले हैं। इसमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर फोकस किए जाने की संभावना है। मामले से जुड़े करीबी लोगों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

माना जा रहा है कि मार्लेस और वोंग रविवार को अहमदाबाद में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भी शामिल हो सकते हैं। मार्लेश ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री भी हैं। हालांकि, 'टू प्लस टू' वार्ता के लिए वोंग और मार्लेस की भारत यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्षों के 'टू प्लस टू' मंत्रिस्तरीय वार्ता में रक्षा और सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने पर फोकस करने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों क्वाड अलायंस का हिस्सा हैं, जो एक स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने पर केंद्रित है। क्वाड के अन्य दो सदस्य अमेरिका और जापान हैं।
 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली 'टू प्लस टू' मंत्रिस्तरीय वार्ता सितंबर 2021 में हुई थी। भारत के पास अमेरिका और जापान सहित बहुत कम देशों के साथ बातचीत के लिए ऐसा फ्रेमवर्क है। भारत और अमेरिका के विदेश व रक्षा मत्रियों ने हाल ही में दस नवंब को नई दिल्ली 'टू प्लस टू' बैठक की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा और रणनीतिक संबंध पिछले कुछ वर्षों में आगे बढ़ रहे हैं।
 

जून 2020 में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया और रसद समर्थन के लिए सैन्य ठिकानों तक पारस्परिक पहुंच के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। पारस्परिक रसद समर्थन समझौता (एमएलएसए) दोनों देशों की सेनाओं को मरम्मत और आपूर्ति की पुनःपूर्ति के लिए एक-दूसरे के ठिकानों का उपयोग करने की अनुमति देता है, इसके अलावा समग्र रक्षा सहयोग को बढ़ाने की सुविधा प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed