फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and the world targets and events in 2022 to keep an eye on Achievements Targets and Challenges news and updates

2022 के बड़े सवाल: अगला राष्ट्रपति कौन, सात राज्यों के चुनाव में किसकी जीत, कैसे और किन क्षेत्रों में तरक्की करेगा देश?

Sat, 01 Jan 2022 12:58 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 01 Jan 2022 12:58 AM IST
सार

Flash Forward 2022: अमर उजाला आपको बता रहा है कि 2022 में ऐसी कौन सी बड़ी घटनाएं होने वाली हैं, जिन पर सभी देशवासियों की नजर बनी रहेंगी।

विज्ञापन
India and the world targets and events in 2022 to keep an eye on Achievements Targets and Challenges news and updates
2022 से देश को उम्मीदें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक और साल बीत चुका है, लेकिन कोरोनावायरस महामारी का असर खत्म होने के बजाय और बढ़ता हुआ ही दिख रहा है। ऐसे में यह मानना सरासर गलत होगा कि 2022 में इंसानों को एक बार फिर कोरोना से नहीं गुजरना होगा। हालांकि, भारत के पास इस साल कई नए मौके,  उपलब्धियां और सकारात्मक लक्ष्य होंगे, जिनसे देशवासियों को काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में अमर उजाला आपको बता रहा है कि 2022 में ऐसी कौन सी बड़ी घटनाएं होने वाली हैं, जिन पर सभी देशवासियों की नजर बनी रहेंगी। 

1. अमृत महोत्सव
2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर केंद्र सरकार ने अमृत महोत्सव मनाने का एलान किया है। इसके तहत सरकार अपने लोगों का इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगी। महोत्सव 12 मार्च 2021 को शुरू किया गया था। यानी भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस से 75 हफ्ते पहले। यह समारोह 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत महोत्सव का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने इस महोत्सव को भारत के नागरिकों को समर्पित किया था। 
विज्ञापन


2. राष्ट्रपति चुनाव
2022 में भारत में राष्ट्रपति चुनाव भी होने हैं। यह देश के 17वें राष्ट्रपति चुनाव होंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जुलाई 2022 तक इस पद पर रहेंगे। संविधान के अनुच्छेद 56(1) के तहत राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल का होगा।  इसके बाद राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। राष्ट्रपति के लिए चुनाव सीधे तौर पर न होकर इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए होता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के अलावा 28 राज्यों और दिल्ली, पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभाओं के सदस्य वोटिंग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. सात राज्यों के विधानसभा चुनाव
भारत में अगले साल कुल सात राज्यों के चुनाव होने हैं। जहां फरवरी और मार्च के बीच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में चुनाव होने हैं, तो वहीं साल के अंत में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव आयोजित होंगे। यह सभी विधानसभा चुनाव भाजपा, कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ताकत परखने का भी मौका होंगे। 

मौजूदा समय में यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार है, जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ पंजाब है। यानी विपक्षी दलों के पास इस चुनाव में पाने के लिए काफी कुछ है। इस लिहाज से सभी राज्यों में चुनाव क्षेत्रीय दलों के पास राष्ट्रीय दलों के खिलाफ पकड़ बनाने का मौका हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव राज्यसभा में भी भाजपा की स्थिति तय करेंगे। 

4. अंतरिक्ष में मिलेंगी बड़ी सफलताएं
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने 2022 में दो मानवरहित मिशन पूरे करने की योजना बनाई है। इसके बाद एजेंसी की तरफ से साल के अंत में गगनयान मिशन भी लॉन्च किया जाना है, जो कि भारत की अंतरिक्ष भेजा जाने वाला पहला मानव मिशन होगा। पहले ये मिशन 2021 में ही भेजने की योजना थी, पर कोरोना महामारी के चलते इसमें देरी हुई है। 

इससे पहले भारत 2022 की शुरुआत में ही मानवरहित मिशन लॉन्च कर देगा। इसके साथ रोबोट्स के भेजे जाने की संभावना है, जिन्हें वायुमित्र नाम दिया गया है। इसके अलावा भारत ने 2022-23 के बीच चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का लक्ष्य भी रखा है। 

5. जी-20 की अध्यक्षता
विदेश के मोर्चे पर भी यह साल भारत के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। भारत इस साल जी20 की अध्यक्षता संभालेगा। कोरोना महामारी के बीच भारत के पास दुनिया को अपने नजरिए से परिचित कराने का यह अहम मौका होने वाला है। जी20 के लगभग सभी नेताओं से मोदी के बेहतरीन रिश्ते रहे हैं। हालांकि, अगर जी20 की बैठक निजी तौर पर होती है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास सीधे तौर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने और भारत-चीन सीमा पर चल रहे विवाद को खत्म करने का मौका होगा।

6. शीतकालीन ओलिंपिक, पैरालिंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स
2022 भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है। खासकर खेलों के लिहाज से भारत के पास तीन बड़े वैश्विक खेलों में भाग लेने का मौका है। पहले फरवरी-मार्च में चीन के बीजिंग में विंटर ओलंपिक और पैरालंपिक का आयोजन किया जाना है। इसके बाद 28 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा। दो महीने बाद यानी सितंबर में एशिया स्तर पर खेलों का सबसे बड़ा आयोजन एशियन गेम्स 10 से 25 सितंबर तक होगा। इस बार इसकी मेजबानी चीन के शहर हांग्झू को मिली है।

7. 5जी की एंट्री
भारत के टेलिकॉम मंत्रालय (DoT) ने दिसंबर के अंत में ही एलान किया है कि वह 2022 के मध्य में ही 5जी इंटरनेट सेवाएं लॉन्च कर देगा। शुरुआत में यह सेवा 13 शहरों में दी जाएगी। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं। हालांकि, सरकार ने अब तक यह नहीं बताया है कि कौन सा टेलिकॉम ऑपरेटर देश में सबसे पहले 5जी सेवाएं लॉन्च करेगा। फिलहाल जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया तीनों ही कंपनियां देश में 5जी के ट्रायल में जुटी हैं। 

8. क्रिकेट और टेनिस में नाम रोशन करने का मौका
भारतीय क्रिकेट टीम  के लिए भी 2022 काफी मौके लेकर आया है। मार्च में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी न्यूजीलैंड करने वाला है। वहां चार मार्च से तीन अप्रैल तक महिला वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम दावेदार के रूप में उतरेगी।

इसके अलावा लगातार दूसरे साल टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट का आयोजन होना है। 2021 में यूएई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी तो 2022 में ऑस्ट्रेलिया मेजबान होगा। कंगारू टीम घरेलू मैदान पर खिताब बचाने के लिए उतरेगी। टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक होगा।

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं, क्वाड सम्मेलन
भारत के लिए विदेश मोर्चे पर इस साल काफी कुछ करने का मौका होगा। वे इस साल की शुरुआत में ही जर्मनी का दौरा करेंगे, जहां वे छठवें इंडो-जर्मन अंतरसरकारी वार्ता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम जर्मनी के नए चांसलर ओलाफ शुल्ज से भी मुलाकात करेंगे। 

फरवरी 2022 में मोदी क्वाड देशों की दूसरी बैठक का हिस्सा बनेंगे। इस बार यह समिट जापान में होनी है, जहां अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया के नेता साथ इकट्ठा होंगे और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्वायत्ता और चीन की हरकतों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा पीएम इस साल कंबोडिया की मेजबानी में आसियान (ASEAN) समिट में भी हिस्सा लेने जाएंगे।


10. कतर में फीफा फुटबॉल विश्व कप
फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट चार साल बाद कतर में होगा। इस बार फीफ वर्ल्ड कप का आयोजन 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगा। पहली बार यह टूर्नामेंट इन महीनों में आयोजित होना है। फ्रांस की टीम वर्ल्ड कप खिताब बचाने के लिए उतरेगी तो लियोनल मेसी जैसे बड़े खिलाड़ी अपने अंतिम वर्ल्ड कप में पहली बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed