{"_id":"5a196b5e4f1c1bc5758b51ee","slug":"increasing-crime-trend-in-children-with-negligence-of-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: अभिभावकों की लापरवाही से बच्चों में बढ़ रही अपराध की प्रवृत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: अभिभावकों की लापरवाही से बच्चों में बढ़ रही अपराध की प्रवृत्ति
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 25 Nov 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
amarujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के द्वारका में चार साल की बच्ची के साथ उसके ही क्लासमेट द्वारा किए गए यौन शोषण मामले में पीड़ित की मां ने एक राज खोला है। उन्होंने बताया है कि कैसे उनकी चार साल की बच्ची को पता चला कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है।
विज्ञापन
पढ़ें: अमर उजाला पोल: हाफिज की रिहाई से साबित हुआ पाकिस्तान आतंकियों का सहयोगी
विज्ञापन
बच्ची की मां ने बताया कि मेरी बेटी इस बारे में इसलिए बात कर पाई और अपनी आपबीती बता पाई क्योंकि उसे 'गुड और बैड टच' में जानकारी दी गई थी। वह टच पहचानने में ट्रेन्ड है। बच्ची की मां ने बताया है कि उसके क्लासमेट ने दो बार उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
एक बार वॉशरूम में उंगलियों से और दूसरी बार क्लास में पेंसिल की नोंक से। मां का आरोप है कि इसके बाद उनकी बच्ची काफी डर गई और आरोपी छात्र उसे अकेला छोड़ भाग गया। इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा, क्या अभिभावकों की लापरवाही से बच्चों में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है?
पढ़ें: अमर उजाला पोल: राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनाने से पार्टी नहीं होगी मजबूत
इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 5080 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 89.47 फीसदी (4545 वोट) लोगों ने 'हां' में जवाब दिया। यानि ये लोग मानते हैं कि अभिभावकों की लापरवाही से बच्चों में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
जबकि 7.32 फीसदी पाठकों (372 वोट) ने 'नहीं' में जवाब दिया। ये लोग मानते हैं कि अभिभावकों की लापरवाही से बच्चों में अपराध की प्रवृत्ति नहीं बढ़ रही है। वहीं 3.21 फीसदी (163 वोट) पाठकों ने 'कह नहीं सकते' विकल्प को चुना।