फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Increase in foreign exchange reserves Jio 5G service started in Delhi-NCR read big news

Big News: विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी, दिल्ली-एनसीआर में भी जियो की 5जी सेवा शुरू, पढ़ें खास खबरें

Sat, 19 Nov 2022 07:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 19 Nov 2022 07:15 AM IST
सार

आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति में 11.80 अरब डॉलर और स्वर्ण भंडार में 2.639 अरब डॉलर की तेजी आई है। वहीं रिलायंस जियो ने दिल्ली के बाद गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर दी है। कंपनी ने शुक्रवार को दावा किया कि इन इलाकों में 5जी सेवाएं देने वाली वह पहली कंपनी है।

विज्ञापन
Increase in foreign exchange reserves Jio 5G service started in Delhi-NCR read big news
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 14.72 अरब डॉलर बढ़कर 544.715 अरब डॉलर पहुंच गया। यह अगस्त, 2021 के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में एक साल से अधिक समय की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है। 

विज्ञापन


आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति में 11.80 अरब डॉलर और स्वर्ण भंडार में 2.639 अरब डॉलर की तेजी आई है। इससे पहले 4 नवंबर वाले सप्ताह में देश के पास 529.99 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार था। 
विज्ञापन


हालांकि, यह इस साल की शुरुआत के 630 अरब डॉलर से कम है। मार्च, 2022 के बाद देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 62.594 अरब डॉलर की कमी आई है। आरबीआई ने सितंबर में स्पॉट मार्केट में 23.27 अरब डॉलर की खरीदारी की थी, जबकि 33.62 अरब डॉलर बेच दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में भी जियो की 5जी सेवा शुरू
 रिलायंस जियो ने दिल्ली के बाद गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर दी है। कंपनी ने शुक्रवार को दावा किया कि इन इलाकों में 5जी सेवाएं देने वाली वह पहली कंपनी है। एनसीआर में 5जी सेवा शुरू होने के बाद ग्राहकों को जियो वेलकम ऑफर का आमंत्रण मिलने लगेगा। पेशकश के तहत ग्राहकों को असीमित 5जी डाटा और एक जीबीपीएस तक स्पीड मिलेगी। इसके लिए कोई कीमत नहीं चुकानी होगी। 

नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश बढ़ाए एआईआईबी 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) को नवीकरणीय ऊर्जा और स्मार्ट प्रौद्योगिकी में निवेश बढ़ाना चाहिए। उन्होंने बहुपक्षीय एजेंसी से भारत में क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने का भी अनुरोध किया।
वित्त मंत्रालय ने कहा, एआईआईबी के अध्यक्ष जिन लिकन ने वित्त मंत्री से मुलाकात के दौरान बैंक से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।  भारत एआईआईबी का संस्थापक सदस्य है। 

केंद्रीय मंत्री जान बारला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
कूचबिहार में तूफानगंज कोर्ट ने लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में शुक्रवार को अलीपुरद्वार से भाजपा सांसद और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जान बारला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। चुनाव के दौरान चार अप्रैल, 2019 को तूफानगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बाइक रैली निकाली गई थी। इस पर बारला समेत चार लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई गई थी। कोर्ट ने मामले में बारला को समन जारी कर 15 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया था। बारला के हाजिर नहीं होने पर कोर्ट की अवमानना के आरोप में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। 

केरल : प्रतिबंधित दवा रखने के आरोप में व्लॉगर गिरफ्तार
केरल में आबकारी विभाग ने व्लॉगर विग्नेश (28) और उसके दोस्त विनीत (25) को कथित रूप से प्रतिबंधित दवा और एक तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार रात दोनों को पलक्कड़ जिले में वलायार चेकपोस्ट पर गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि उनकी कार से 20.44 ग्राम प्रतिबंधित दवा मेथम्फेटामाइन और एक तमंचा बरामद किया। 

इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी कोलकाता वापस लौटा
इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी के चलते उसे उड़ान के कुछ समय बाद ही कोलकाता वापस लौटना पड़ा। कोलकाता से मुंबई जा रहे विमान में 156 यात्री सवार थे। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कोलकाता हवाईअड्डे पर इंडिगो के विमान ने उड़ान भरी। कुछ समय बाद ही विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लौटना पड़ा। 

ईरान हिजाब विरोध : पूर्व सु्प्रीम लीडर खोमैनी का घर फूंका
ईरान में पुलिस हिरासत में महसा अमिनी की मौत के बाद हिजाब-विरोधी प्रदर्शन लगातार तेज हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला रूहुल्लाह खोमैनी के खोमेन शहर में स्थित मूल घर में आग लगा दी। सोशल मीडिया चल रहे वीडियो के अनुसार, इस्लामिक गणराज्य के संस्थापक के घर-म्यूजियम को पेट्रोल बमों से फूंक दिया गया। कई अन्य वीडियो में भी ईरान के सरकार और मौलवियों के खिलाफ नारे देखे और सुने जा सकते हैं। बता दें कि खोमेन स्थित घर को खोमैनी संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया था। 

अमेरिकी सरकार ने अदालत को बताया सऊदी युवराज को मुकदमे से संरक्षण
 बाइडन प्रशासन ने एक अदालत को बताया है कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान पर कोई मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है।सऊदी राजघराने के आलोचक खशोगी की अक्तूबर 2018 में तुर्किये के इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई थी। खशोगी की पूर्व मंगेततर हातिश चंगेज ने इस हत्या को लेकर अमेरिकी अदालत में सऊदी युवराज समेत कई सऊदी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दाखिल किया है। इसी केस के संबंध में अदालत में अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से पेश एक हलफनामे में कहा गया है कि सऊदी प्रधानमंत्री होने के नाते मोहम्मद पर अमेरिका में कोई मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। 

टफ्ट्स विवि के नए अध्यक्ष बने भारतवंशी शिक्षाविद सुनील कुमार 
प्रख्यात भारतवंशी शिक्षाविद सुनील कुमार को मैसाचुसेट्स स्थित टफ्ट्स विश्वविद्यालय का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले गैर श्वेत शख्स हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अभी तक जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय में शैक्षणिक मामलों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रोवोस्ट के पद पर कार्यरत कुमार को टफ्ट्स विश्वविद्यालय 14वें अध्यक्ष के रूप में जुलाई, 2023 को पद संभालेंगे। 

आर्थिक सहयोग के लिए भारत दौरा करेंगे ऑस्ट्रेलियाई पीएम
ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस ने घोषणा की कि वह अगले साल मार्च में भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) और द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने के लिए भारत दौरा करेंगे। पीएम अल्बनीस ने कहा, मैंने भारत के प्रधान मंत्री मोदी से भी मुलाकात कर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ आर्थिक सहयोग समझौते को अंतिम रूप देने पर चर्चा की। हम भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक रिश्तों को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। 

स्टार्टअप से भारत को प्रौद्योगिकी क्षेत्र में वैश्विक प्रभुत्व हासिल करने में मदद मिलेगी: पीयूष गोयल
शुक्रवार को 25वें बेंगलुरु टेक समिट में बोलते हुए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप्स की समस्या को सुलझाने का दृष्टिकोण एक बल गुणक है जो भारत को प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक प्रभुत्व हासिल करने में मदद करेगा।
   
पीयूष गोयल ने कहा कि महामारी के बाद की रिकवरी में भारतीय स्टार्टअप लगभग एक बूस्टर डोज की भूमिका निभा रहे हैं जिसका भारत आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद जिन्होंने विश्व व्यापार को पीछे धकेल दिया है और जब देश मंदी की स्थिति में आ रहे हैं, यह हमारे उज्ज्वल युवा लड़के और लड़कियां हैं जिन्होंने भारत को वैश्विक सुधार का नेतृत्व करने में मदद की है।

बेंगलुरु टेक समिट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमारी महंगाई गिर रही है, आज यह 10 साल पहले के स्तर से आधी है। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के 8 वर्षों के अथक प्रयासों के माध्यम से, हमारा प्राथमिक ध्यान मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखना है। आज भी मुद्रास्फीति काफी हद तक नियंत्रण में है।

आज के युग में युद्ध नहीं होना चाहिए
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि हमने जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाया। राष्ट्रपति बाइडन ने पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के साथ बात की। शिखर सम्मेलन की घोषणा पर बातचीत करने में भारत ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि आज के युग में युद्ध नहीं होना चाहिए।


आगे उन्होंने कहा कि हमने वर्तमान खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों और एक लचीली वैश्विक अर्थव्यवस्था के निर्माण के प्रयासों को संबोधित किया। इस नतीजे के लिए पीएम मोदी के रिश्ते अहम थे। हम अगले साल भारत की जी-20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed