फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income Tax Refund: Rise in receipt of income tax refund, waiting period also reduced in five years

Income Tax Refund: आयकर रिफंड मिलने में आई तेजी, पांच वर्षों में वेटिंग अवधि भी घटी

Thu, 23 Nov 2023 06:45 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 06:45 AM IST
सार

सर्वे के मुताबिक, 75.5 फीसदी व्यक्तियों और 22.4 फीसदी फर्मों ने अपनी अनुमानित कर देनदारी से अधिक टीडीएस का भुगतान नहीं किया। कराधान व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सरल व स्वचालित करने के लिए हाल के वर्षों में सरकार ने व्यापक उपाय किए हैं।

विज्ञापन
Income Tax Refund: Rise in receipt of income tax refund, waiting period also reduced in five years
ITR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयकर रिफंड में पिछले पांच वर्षों में तेजी आई है। कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के सर्वे में दावा किया गया है, कम से कम 89 फीसदी व्यक्तियों और 88 फीसदी कंपनियों का मानना है कि 2018-2023 के बीच आयकर रिफंड पाने के लिए वेटिंग अवधि में अधिक कमी आई है।

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, 75.5 फीसदी व्यक्तियों और 22.4 फीसदी फर्मों ने अपनी अनुमानित कर देनदारी से अधिक टीडीएस का भुगतान नहीं किया। कराधान व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सरल व स्वचालित करने के लिए हाल के वर्षों में सरकार ने व्यापक उपाय किए हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 87 फीसदी व्यक्तियों व 89 फीसदी कंपनियों को लगता है कि रिफंड का दावा करने की प्रक्रिया सुविधाजनक है। सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बोस ने कहा, यह रिफंड पाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के सरकार के प्रयासों को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग के प्रति बढ़ा भरोसा
सीआईआई का सर्वेक्षण अक्तूबर, 2023 में 3,531 उत्तरदाताओं के बीच किया गया था। इनमें से 56.4 फीसदी व्यक्ति थे। 43.6 फीसदी फर्म या संगठन थे। इस सर्वे में देश के प्रमुख राज्यों को शामिल किया गया था। आईटीआर रिफंड प्रक्रिया में स्वचालन और सरलीकरण ने करदाताओं में टैक्स विभाग के प्रति विश्वास बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed