फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax Department is conducting raids at the office and residence of Aaditya Thackeray and Anil Parab 

कार्रवाई: आदित्य ठाकरे और अनिल परब के सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, संजय राउत भड़के

Tue, 08 Mar 2022 06:07 PM IST
Amit Mandal एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Tue, 08 Mar 2022 06:07 PM IST
सार

आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदित्य ठाकरे और अनिल परब के करीबी सहयोगियों के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की है।

विज्ञापन
Income Tax Department is conducting raids at the office and residence of Aaditya Thackeray and Anil Parab 
आदित्य ठाकरे - फोटो : ट्विटर

विस्तार

आयकर विभाग शिवसेना नेताओं और महाराष्ट्र के मंत्रियों आदित्य ठाकरे और अनिल परब के करीबी सहयोगियों के कार्यालय और आवास पर छापेमारी कर रहा है। मुंबई और पुणे में छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस छापेमारी को आदित्य ठाकरे ने भाजपा द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करार दिया।  

विज्ञापन


भाजपा पर बरसे आदित्य ठाकरे 
आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय एजेंसियां पर भारतीय जनता पार्टी की प्रचार मशीनरी होने का आरोप लगाया है। आदित्य ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की प्रचार मशीनरी बन गई हैं, लेकिन महाराष्ट्र झुकेगा नहीं। यह टिप्पणी आयकर विभाग की ओर से शिवसेना नगरसेवक और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के परिसरों की तलाशी के बाद आई है।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले महीने 1034 करोड़ रुपए के भूमि घोटाले के मामले में राउत की बेटियों पूर्वाशी और विधिता की एक फर्म में भागीदार सुजीत पाटकर के आवास पर भी छापेमारी की थी। आदित्य ठाकरे ने कहा कि अतीत में भी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है। यह पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में हुआ और अब महाराष्ट्र में हो रहा है। केंद्रीय एजेंसियां एक तरह से भाजपा की प्रचार मशीनरी बन गई हैं। महाराष्ट्र नहीं झुकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने भी भाजपा को घेरा 
वहीं, छापेमारी को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने भी भाजपा सरकार को निशाना बनाया। राउत ने कहा, केंद्रीय एजेंसियां पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के कुछ चुनिंदा लोगों को क्यों निशाना बना रही हैं। क्या उन्हें दूसरे राज्यों से कोई और नहीं मिलता है, यह एमवीए सरकार पर दबाव बनाने और अस्थिर करने की एक रणनीति है।  

संजय राउत ने कहा, ईडी के कुछ अधिकारी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, ईडी भाजपा का एटीएम बन गया है और मैंने पीएम को इन अधिकारियों द्वारा जबरन वसूली का रिकॉर्ड दिया है। ईडी अधिकारियों के गठजोड़ ठेकेदारों, डेवलपर्स और बिल्डरों से उगाही कर रहे हैं। 


इससे पहले संजय राउत ने आरोप लगाया था कि भाजपा शासित केंद्र पार्टी नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा था कि केंद्रीय एजेंसियां हमारी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही हैं। इन एजेंसियों का उपयोग कर हमारे नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। कुछ भाजपा नेता कह रहे हैं कि महा विकास अघाड़ी सरकार 10 मार्च को गिर जाएगी। ये सभी अफवाहें तब शुरू हुईं जब मैंने उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को लिखा था। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed